पूर्व सुपरस्टार एंजो अमोरे ने बताया WWE में उनके करीबी दोस्त का नाम

रियल 1 के नाम से मशहूर पूर्व WWE सुपरस्टार एंजो अमोरे ने This is 50 (H/T Wrestling Inc) से बात करते हुए WWE में अपने सफर के बारे में बताया। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने WWE में अपने ख़ास दोस्त के बारे में बताया और साथ ही साथ दो रॉ स्टार्स की तारीफ भी की।

Ad
youtube-cover
Ad


यौन उत्पीड़न के आरोपों के चलते WWE ने एंजो अमोरे को निकाल दिया था। WWE ने उन्हें इसलिए निकाला क्योंकि अमोरे ने इस मामले में अपने ऊपर चल रहे केस के बारे में कंपनी से छिपाया था। अमोरे उस समय क्रूज़रवेट चैंपियन थे और उनके निकाले जाने के बाद चैंपियनशिप सैंड्रिक एलेक्जेंडर ने अपने नाम की। सबूत ने मिल पाने के कारण अमोरे को क्लीन चिट मिल गयी। उसके बाद एंजो ने रियल1 के नाम से फीनिक्स रैप निकाला जिसमे उन्होंने रैसलिंग फैंस और अपने ऊपर आरोप लगाने वाली महिला का मज़ाक उड़ाया। एंजो ने बताया कि WWE में एड्रियन नेविल उनके सबसे अच्छे दोस्त थे। उन्होंने नेविल की तारीफ करते हुए कहा कि नेविल एक शानदार और फुर्तीले रेसलर हैं। "नेविल मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं। ये सफर मैंने उनके साथ ही तय किया। वो एक फुर्तीले, चतुर और खतरनाक रेसलर थे, एक ऐसा शख्स जो कभी भी रिंग में चूका नहीं। मैंने रिंग में उन जैसा रेसलर नहीं देखा।" दुसरे रैसलर्स के बारे में बात करते हुए एंजो अमोरे ने सैथ रॉलिंस और फिन बैलर की तारीफ़ की। उन्होंने बैलर की अपने शरीर का ध्यान रखने के तरीके की तारीफ की और उन्हें 'क्लास एक्ट' का नाम दिया। साथ ही एक फिट बॉडी के लिए उन्होंने सैथ रॉलिंस की भी सराहना की। खुद के बारे में बात करते हुए एंजो ने बताया की वर्कआउट करते समय उनका फोक्स कुछ और होता था। जहाँ बाकी सभी रैसलर्स केवल जिम में रहते थे, वहीं अमोरे फिटनेस के दुसरे पहलूओं पर भी ध्यान देते थे। एंजो जल्द ही इंडिपेंडेंट रैसलिंग में दिखाई देंगे और अपने पुराने पार्टनर बिग कैस के साथ फिर से जुड़ेंगे जिन्हें हाल ही में WWE ने रिलीज़ किया है।

youtube-cover
Ad
 लेखक: अनिर्बान बेनर्जी, अनुवादक: उदित अरोड़ा
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications