क्या Backlash के बाद भी ल्यूक हार्पर और एरिक रोवन की फाइट जारी रहेगी ?

WWE सुपरस्टार एरिक रोवन ने रैसलमेनिया 33 के बाद हुए स्मैकडाउन लाइव के एपिसोड में वापसी की थी। तब से लगातार उनका जलवा यहां पर कायम है। कल हुए स्मैकडाउन लाइव के बाद उन्होंने टॉकिंग स्मैक में अपना इंटरव्यू दिया। एरिक रोवन ने यहां पर रैने यंग और शेन मैकमैहन को अपना नया मास्क दिखाया, और कहा की वो इसी की वजह से खुश है। एरिक रोवन को हाल ही में स्मैकडाउन लाइव ब्रांड में साइन किया गया है। अक्टूबर 2016 में एक मैच के दौरान उनके कंधे में चोट लग गई थी। तब से वो WWE से बाहर चल रहे थे। करीब 6 महीने के बाद उऩ्होंने यहां पर वापसी की। रोवन ने रैसलमेनिया के बाद हुए स्मैकडाउऩ लाइव ने ब्रे वायट के सैगमैंट में वापसी की थी। इसके बाद ब्रे वायट अब रॉ ब्रांड में आ चुके है। लेकिन एरिक रोवन की लड़ाई ल्यूक हार्पर से जारी है। एरिक रोवन ने कल टॉकिंग स्मैक शो में हिस्सा लिया। जहां उन्होंने रैने यंग और शेन मैकमैहन के साथ काफी बातचीत की। रोवन ने अपना शीप मास्क भी दिखाया, जिसे उऩ्होंने नया कलर कर बदल लिया है। रोवन ने इसके बाद अपना शीप मास्क पकड़ते हुए रैने यंग के हाथ में गुब्बारा दिया। दोनों इसके बाद वहां पर हंसते हुए नजर आए। इसके बाद उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी ल्यूक हार्पर के बारे में बातचीत की। बैकलैश में एरिक रोवन का मुकाबला ल्यूक हार्पर से होना है। एरिक रोवन ने यहां पर बताया की वो किसी भी हालत में बैकलैश में ल्यूक हार्पर को हरा देंगे।

Ad
youtube-cover
Ad

एरिक रोवन ने अपने मास्क और जिमिक में पूरा बदलाव कर लिया है। फिलहाल उनका सामना ल्यूक हार्पर के खिलाफ 21 मई को बैकलैश में होगा। अफवाहें ये भी सामने आ रही है की WWE के पास अभी इन दोनों के लिए कोई प्लान नहीं है। उम्मीद है कि बैकलैश के बाद ही पता चल पाएगा की ल्यूक हार्पर और एरिक रोवन इसके बाद किस-किस के खिलाफ फाइट करेंगे।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications