पीपीवी के मेन इवेंट में शिंस्के नाकामुरा की दावेदारी का आंकलन

aj-wwe-champ-1495065879-800

शिंस्के नाकामुरा ने जब NXT पर डेब्यू किया था तब लोगों ने यही सोचा कि भला उन्हें मेन रोस्टर में कैसे पुश किया जाएगा। देखते- देखते उनको स्मैकडाउन लाइव पर मौका तो मिला, लेकिन यहां भी उन्हें डॉल्फ ज़िगलर के साथ एक बेहद सिंपल फ़्यूड में लगा दिया गया। वो एक अनुभवी रैसलर है। और उनको विश्व में एक अच्छा रैसलर माना जाता है। उन्होंने खुद को न्यू जापान प्रो रैसलिंग और अन्य जगहों पर साबित किया है। अगर आप बाहर की दुनिया और WWE में उनका ट्रीटमेंट देखें तो आपको हैरानी होगी क्योंकि एक तरफ जहां सब उन्हें मेन फ़्यूड वाला रैसलर मानते हैं, वही दूसरी तरफ WWE उन्हें वो मौका देने से कतरा रही है। इससे उलट अगर आप एजे स्टाइल्स पर नजर डाले तो आप पाएंगे की उन्हें बहुत मौके दिए गए और वो वाकई में इन्हें डिज़र्व करते थे। WWE और रैसलिंग का इतिहास इस बात की गवाही देगा कि वो एक ऐसे रैसलर हैं जो रिंग में बहुत कमाल करते थे। WWE आजकल सिर्फ कहानियां नही बल्कि स्टार्स बनाने में लगी हुई है, और सिर्फ वो नही जो अमेरिका, कनाडा या लन्दन के हो, बल्कि पूरे विश्व के रैसलर्स। इसका हालिया उदहारण है एजे स्टाइल्स जिन्हें बनाने का श्रेय WWE कभी नहीं ले सकती। वो इंडिपेंडेंट सर्किट में भी फिनोमेनल थे और TNA के दिनों में उन्होंने दुनिया को ये दिखा दिया कि उन्हें फिनोमेनल क्यों कहा जाता है। उसके बाद वो न्यू जापान रैसलिंग का हिस्सा बने और वहां भी उन्होंने अपनी स्किल्स का लोहा मनवाया। इस सब के बाद लोग यही उम्मीद कर रहे थे कि वो जल्द ही WWE में भी अपनी एंट्री से सबको चारों खाने चित कर देंगे, और उन्होंने फैंस की सोच को सही साबित किया। रॉयल रम्बल में डेब्यू करने से लेकर अब तक वो कई पे-पर-व्यू का हिस्सा बन चुके है। इसके साथ ही वो कई बड़े रैसलर्स को हरा चुके है, जिनमें जॉन सीना भी शामिल है। उनकी स्टोरीलाइनस भी इतनी जबरदस्त रही है कि उनमें इनवॉल्वड लोगों के करियर संवर जाते हैं। उन्होंने कभी स्मैकडाउन कमिश्नर से पंगा किया तो कभी सीना से। मौजूदा वक्त में वो केविन ओवन्स के साथ एक अच्छे फ़्यूड में इनवॉल्वड है, और इसकी वजह से दोनों को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। जाहिर सी बात है कि WWE उन्हें पहले पहल तो सिर्फ एक मिडकार्ड कि तरह रखना चाहती थी, लेकिन फैंस ने धमाल कर दिया। shinsuke-nakamura-1495065927-800 नाकामुरा में इतना हुनर है कि वो एजे स्टाइल्स जितने लोकप्रिय हो जाए। वो वाकई में एक टॉप क्लास रैसलर है, और इस बात की पुष्टि उनका पुराना इतिहास करता है। वो दुनिया को इम्प्रेस करने के बाद यहां पहुंचे है, और ये अपने आप में इस बात को प्रमाणित करता है। इस वक़्त WWE के लिए सबसे महत्वपूर्ण रैसलर है रोमन रेंस। वो सबसे ज़बरदस्त पुश के साथ इस वक़्त टॉप पर है। फैंस चाहे उन्हें पसंद ना करें, लेकिन जब तक विंस की नज़र-ए-करम उन पर है, तब तक उनका कोई कुछ नही बिगाड़ सकता। अगर पहले किसी रैसलर को इतना नापसंद किया गया होता तो अबतक उसको रिप्लेस कर दिया जाता, लेकिन आज माहौल अलग है। ऐसा नही है कि नाकामुरा इस किस्म की फैन फॉलोइंग नही बना सकते या उनकी फैन फॉलोइंग नही है। असल वजह ये है कि वो बहुत नए हैं और WWE उन्हें इतनी जल्दी इतना बड़ा पुश देते हुए घबरा रही है। रेंस एक लंबे अरसे से कम्पनी के साथ है और शायद यही वजह है कि उन्हें तरजीह दी जा रही है। अगर कभी नाकामुरा और रेंस का मुकाबला होता है, तो दोनों एक दूसरे को कड़ी टक्कर देंगे, ये बात तय है। लेखक: टॉम क्लार्क, अनुवादक: अमित शुक्ला

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications