Vince Russo: WWE सुपरस्टार सैमी ज़ेन (Sami Zayn) इस समय जबरदस्त काम कर रहे हैं। द ब्लडलाइन (The Bloodline) को ज्वाइन करने के बाद से एक अलग ही रूप में वो नज़र आ रहे हैं। रोमन रेंस (Roman Reigns) इस फैक्शन को लीड कर रहे हैं। WWE ने सैमी के लिए कुछ अलग प्लान तैयार किया है। इस समय जिस तरह की स्टोरीलाइन चल रही है उसे देखकर साफ पता चल रहा है। पूर्व WWE राइटर विंस रूसो (Vince Russo) ने अब सैमी को लेकर बड़ा बयान दिया है।पूर्व WWE राइटर विंस रूसो ने दिया बहुत बड़ा बयानसैमी की कॉमेडी टाइमिंग और उनका कैरेक्टर जबरदस्त अभी तक रहा। कई लोगों को लगता है कि आगे जाकर रोमन रेंस को अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए ज़ेन चुनौती देंगे। विंस ने Sportskeeda Wrestling पर बात करते हुए कहा,अगर सैमी वर्ल्ड चैंपियन बन गए तो बहुत दिक्कत हो जाएगी। क्या ये कंपनी के लिए सही रहेगा? चलिए कुछ दिग्गजों की बात कर लेते हैं। मिक फोली और डेनियल ब्रायन की बात कर लो। इन लोगों का गिमिक कुछ अलग था। इन्होंने कुछ अलग तरह के कारनामे किए। इन लोगों ने कभी गिव-अप नहीं किया। सैमी के साथ ऐसा नहीं है। मेरे लिहाज से अगर कंपनी ने इस बारे में सोचा तो बहुत नुकसान होगा। मुझे नहीं पता कि कंपनी सच में सैमी को टाइटल देना चाहती है या नहीं।सैमी और जे उसो के बीच चीजें सही नहीं चल रही। WWE द्वारा कोई ना कोई स्टोरीलाइन आगे के लिए तैयार की जा रही है। अब तो रोमन रेंस को भी लगता है कि दोनों के बीच कुछ गड़बड़ चल रही है। पिछले हफ्ते रेंस ने आकर मामले को संभालने की कोशिश की थी। सैमी ने तो बात मान ली लेकिन जे उसो बिल्कुल भी उन्हें पसंद नहीं कर रहे हैं। आगे आने वाले ब्लू ब्रांड के एपिसोड में कुछ ना कुछ बड़ा बवाल देखने को जरूर मिलेगा। इस पर फैंस की नजरें टिकी होंगी। वैसे देखा जाए तो फैंस इस समय सैमी को शानदार अंदाज में चीयर कर रहे हैं।Wrestle Ops@WrestleOpsI personally would heavily consider Sami Zayn as the superstar of 2022.6391326WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।