पूर्व WWE स्टार माइक बेनेट (Mike Bennett) ने विंस मैकमैहन (Vince McMahon) की इस बार जमकर बेइज्जती की। माइक ने कहा कि WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन बहुत लालची और बुरे इंसान हैं। दरअसल ब्रे वायट के रिलीज पर माइक बेनेट ये बयान दिया। वैसे इस समय सोशल मीडिया पर भी फैंस काफी गुस्से में विंस मैकमैहन को लेकर हैं। ब्रे वायट को अचानक रिलीज करने का कारण किसी को अभी तक पता नहीं चल पाया। पूर्व WWE स्टार ने विंस मैकमैहन को लेकर दिया बहुत बड़ा बयानमाइक बेनेट ने ट्विटर के जरिए अपनी बात रखी और काफी कड़े शब्दों का इस्तेमाल विंस मैकमैहन के लिए किया।मैं सभी चीजें देखता हूं। WWE में काफी मजा मुझे आता है। मेरे कुछ अच्छे दोस्त यहां काम कर रहे हैं। ये चीज कहने में मुझे कोई दिक्कत नहीं है कि विंस बहुत ही लालची और बुरे इंसान हैं। आप WWE प्रोडक्ट देखेगो और आपको लगेगा कि रेसलिंग के लिए विंस बहुत बुरे हैं। पिछले चालीस साल से विंस टॉप पर हैं। कई लोगों जब दिक्कत में थे तब विंस ने उन्हें निकाल दिया। कुछ पैसे बचाने के लिए विंस ये सब करते हैं। WWE हमेशा कमाई के मामले में रिकॉर्ड कायम करती है। कई लोगों ने अपनी जॉब खो दी। विंस अपने आपको धनवान बनाने के लिए ये करते हैं।evil man, is to live in denial. You can enjoy the WWE product and realize that Vince has become bad for wrestling. The fish rots at the head and for the past 40years Vince has been at the top. He fired mass amounts of people during the worst health crisis in 100 years. All to— Mike Bennett (@RealMikeBennett) July 30, 2021वैसे देखा जाए तो इस समय विंस मैकमैहन को लेकर WWE फैंस ज्यादा गुस्से में नजर आ रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में कई अच्छे रेसलर्स की कंपनी से छुट्टी कर दी गई है। ब्रे वायट मेन रोस्टर का हिस्सा थे और वो मौजूदा रोस्टर में सबसे शानदार रेसलर्स माने जाते थे। कुछ ऐसा ही ब्रॉन स्ट्रोमैन के साथ भी हुआ था। इन दोनों सुपरस्टार्स को कंपनी से निकालने का मतलब किसी को समझ नहीं आ रहा है। खैर बेनेट ने इस बार काफी तीखा प्रहार विंस मैकमैहन के ऊपर किया है। विंस मैकमैहन के फैसलों से हमेशा सभी नाराज नजर आए। ब्रे वायट का सही तरीके से कुछ महीनों से इस्तेमाल भी नहीं हो रहा था और ये बात भी किसी को समझ नहीं आई। ब्रे वायट इस महीने वापसी करने वाले थे लेकिन इससे पहले ही उनके लिए बड़ा ऐलान कर दिया गया।