WWE ने हाल ही में द अंडरटेकर (The Undertaker) को अपनी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया है। अपनी हॉल ऑफ फेम सेरेमनी के दौरान डेडमैन ने एक स्पीच भी दी थी और अब उनके इस स्पीच पर कंपनी के एक पूर्व सुपरस्टार ने निशाना साधा है। 01 अप्रैल को हॉल ऑफ फेम में शामिल होते समय अंडरटेकर ने एक बड़ी स्पीच दी थी और प्रो-रेसलिंग करियर के बारे में बात की थी।स्पीच में कई बार इज्जत शब्द का इस्तेमाल किया गया था। अंडरटेकर ने कहा था कि इज्जत और ईमानदारी ऐसी चीज है जो लंबे समय तक बनी रहती है। अंडरटेकर ने कहा था कि वह फैंस को वहीं इज्जत देना चाहते हैं जो उनकी तरफ से उन्हें अभी तक मिलती आई है। पूर्व WCW/WWE स्टार बफ बैगवेल ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और वह उनके इज्जत शब्द से खुश नहीं हैं।उन्होंने लिखा, अंडरटेकर ने अच्छी स्पीच दी है। उन्होंने सबकी इज्जत करने के बारे में काफी बात की और मैं केवल वही सोच पाया कि कैसे उन्होंने केनम की इज्जत की थी जब उन्होंने चेयर से उनके सिर पर हमला किया था।Marcus Bagwell@MarcbuffbagwellGood speech by Undertaker. He talked a lot about respecting everyone and all I could think was how did he respect Kanyom when he tried to behead him with that chair.6:38 PM · Apr 4, 20221007156Good speech by Undertaker. He talked a lot about respecting everyone and all I could think was how did he respect Kanyom when he tried to behead him with that chair.WWE में 2003 में द अंडरटेकर और केनम के बीच क्या हुआ था?2003 की शुरुआत में अंडरटेकर की बिग शो और ए-ट्रेन के साथ फिउड चल रही थी। SmackDown के एक एपिसोड में बिग शो ने अंडरटेकर को एक गिफ्ट दिया था। एक बड़े से बॉक्स में से केनम बाहर निकले थे और उन्होंने पूछा था कि क्या वह वास्तव में उन्हें चोट पहुंचाना चाहते हैं। इस सैगमेंट का अंत अंडरटेकर द्वारा केनम पर गंभीर हमला करने के साथ हुआ था।अंडरटेकर ने कुर्सी लेकर केनम पर कई बार हमला किया था। इस सैगमेंट के बाद पूर्व WCW स्टार ने WWE में अधिक काम नहीं किया था। उन्होंने अपने बचे हुए समय को लोवर-कार्ड रेसलर के रूप में बिताया था और वह अधिकतर समय WWE वेलोसिटी में काम करते दिखे थे। 2010 में उन्होंने Suicide कर लिया था। अंडरटेकर के हॉल ऑफ फेम स्पीच को लोगों ने काफी पसंद किया, लेकिन बैगवेल के मुताबिक इज्जत शब्द का इस्तेमाल उन्हें पसंद नहीं आया था। इसी वजह से उन्होंने डैडमैन पर निशाना साधा। हालांकि देखना होगा कि अंडरटेकर इसे लेकर क्या कहते हैं।