WWE दिग्गज ने कैनी ओमेगा के AEW वर्ल्ड चैंपियनशिप रन को बताया बेकार, मौजूदा 24/7 चैंपियन से की तुलना

WWE दिग्गज ने दिया बहुत बड़ा बयान
WWE दिग्गज ने दिया बहुत बड़ा बयान

WWE दिग्गज वर्जिल (Virgil) ने इस बार AEW वर्ल्ड चैंपियन कैनी ओमेगा (Kenny Omega) के ऊपर जबरदस्त तंज कसा है। WWE 24/7 चैंपियनशिप इस समय रेजी (Reggie) के पास है और उनका ये रन जबरदस्त चल रहा है। वर्जिल ने कहा कि कैनी ओमेगा के AEW वर्ल्ड टाइटल रन से अच्छा रेजी का 24/7 चैंपियनशिप रन चल रहा है। वर्जिल ने काफी विवादास्पद बयान इस बार दिया है। वैसे वर्जिल हमेशा से अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहे हैं।

WWE सुपरस्टार रेजी की हुई तारीफ, चैंपियनशिप रन को बताया गया शानदार

दिग्गज वर्जिल ने इस बार इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। यहां पर उन्होंने कहा कि कैनी ओमेगा से अच्छा चैंपियनशिप रन रेजी का चल रहा है। वैसे वर्जिल के इस ओपिनियन से फैंस नाराज भी हो सकते हैं।

सभी मानते हैं कि कैनी ओमेका का AEW वर्ल्ड चैंपियनशिप रन शानदार चल रहा है। जॉन मोक्सली को हराकर उन्होंने ये चैंपियनशिप अपने नाम की थी। इसके बाद वो कई दिग्गजों को हराकर अपनी चैंपियनशिप डिफेंड कर चुके हैं।

रेजी इस समय WWE फैंस को काफी इंटरटेन कर रहे हैं। जुलाई से उन्होंने 24/7 पर कब्जा जमाया हुआ है। इससे पहले भी कुछ बड़ी स्टोरीलाइन का हिस्सा रेजी थे। इस दौरान उनका परफॉर्म कंपनी को अच्छा लगा और उन्हें बाद में 24/7 चैंपियन बना दिया। वैसे आपको बता दें कि 24/7 चैंपियनशिप को कहीं पर भी डिफेंड किया जा सकता है। रेजी ने एक मुकाम जरूर यहां हासिल कर लिया है। सबसे ज्यादा दिन तक रेजी के पास ही 24/7 चैंपियनशिप रही है। आर-ट्रुथ कई बार ये चैंपियनशिप जीत चुके हैं लेकिन उनका टाइटल रन इतना लंबा नहीं चला।

वर्जिल ने इस बार बड़ा कमेंट इंस्टाग्राम के जरिए किया। बहुत कम लोग इस बात से सहमत होंगे क्योंकि कैनी ओमेगा का रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम है। कैनी ओमेगा काफी पहले से रेसलिंग कर रहे हैं। रेजी को ज्यादा अनुभव अभी हासिल नहीं हुआ है। AEW में कैनी ओमेगा ने अभी तक जबरदस्त परफॉर्म किया है। इस वजह से ही AEW वर्ल्ड चैंपियनशिप उनके पास है।

Quick Links