"WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस बहुत ही महान इंसान हैं और उन्होंने जो मेरे लिए किया उसके लिए धन्यवाद कहूंगा"

WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई
WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई

पूर्व WWE सुपरस्टार माइक बेनेट (Mike Bennett) ने इस बार यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) की जमकर तारीफ की। That 90’s Wrestling podcast में गेस्ट बनकर बेनेट आए और उन्होंने रोमन रेंस को लेकर बड़ा बयान दिया। पिछले साल माइक बेनेट को WWE से रिलीज कर दिया गया था। साल 2017 में बेनेट ने WWE के साथ डील साइन की थी। 205 लाइव का हिस्सा भी बेनेट रहे और बाद में उन्होंने खुद अपने रिलीज की मांग की थी।

Ad

पूर्व WWE सुपरस्टार माइक बेनेट ने रोमन रेंस को लेकर दी अपनी प्रतिक्रिया

WWE में रोमन रेंस की बादशाहत इस समय चल रही है। 400 दिन से ज्यादा समय रोमन रेंस को यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में हो गया। रोमन रेंस की इस समय सभी तारीफ कर रहे हैं। इससे पहले भी कई सुपरस्टार्स रोमन रेंस की जमकर तारीफ कर चुके हैं और इस लिस्ट में अब बेनेट भी शामिल हो गए है। बेनेट ने बताया कि बैकस्टेज किस तरह के इंसान रोमन रेंस है। उन्होंने कहा,

रोमन बहुत ही महान हैं और असली मैन हैं। वो 205 लाइव के सभी मैच देखते थे और काफी मदद करते थे। अपने शो के बाद ये काम वो ये काम करते हैं। मैच में क्या कुछ रहा इसके बारे में वो बताते थे। सभी की तरह वो ये नहीं कहते कि तुम सही कर रहे हो। वो हमेशा जो सही है उसे सही करार देते हैं। अगर किसी ने गलत किया है तो उसे वो चीज़ बताते हैं। फैंस के रिएक्शन को लेकर भी हमेशा वो कुछ ना कुछ बयान देते रहते हैं। इससे सभी सुपरस्टार्स को काफी फायदा होता है। शो के बाद सभी बिल्डिंग छोड़ कर चले जाते थे लेकिन रोमन रेंस वहीं रहते थे। मेरे मैच भी उन्होंने देखे और हमेशा कई बातें सिखाई। मैं इस बात के लिए रोमन रेंस को धन्यवाद कहूंगा।

youtube-cover

लॉकर रूम में सभी लोग रोमन रेंस की बहुत इज्जत करते हैं। एक लीडर के रूप में रोमन रेंस ने हमेशा काम किया है। मौजूदा रोस्टर के सभी सुपरस्टार्स रोमन रेंस के साथ मुकाबला करना चाहते हैं। रोमन रेंस ने भी पिछले एक साल में कई दिग्गजों को हराकर अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड की है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications