49 साल के पूर्व WWE सुपरस्टार ने जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से सभी को चौंकाया, AEW दिग्गज को मैच के लिए ललकारा

पूर्व WWE सुपरस्टार का खास लुक सामने आया
पूर्व WWE सुपरस्टार का खास लुक सामने आया

पूर्व WWE सुपरस्टार चार्ली हास (Charlie Haas) का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देखकर इस बार आपको हैरानी हो जाएगी। सोशल मीडिया पर हास ने अपने नए लुक को फैंस को दिखाया। सबसे बड़ी बात कि उन्होंने AEW दिग्गज क्रिस जैरिको (Chris Jericho) से फाइट करने की इच्छा जाहिर की। साल 2000 के समय में चार्ली हास ने WWE में काम किया था। साल 2003 और 2004 में हास ने अपने शानदार काम से सभी को प्रभावित कर दिया था। आपको बता दें ब्लू ब्रांड में हास ने काम किया था।

पूर्व WWE सुपरस्टार चार्ली हास ने क्रिस जैरिको को दी चुनौती

पिछले साल दिसंबर में चार्ली हास का एक वीडियो सामने आया था। जिसके बाद फैंस को उनकी फिजिक की चिंता हो गई थी। बिल्कुल भी फिट चार्ली इसमें नजर नहीं आए लेकिन एक साल में उन्होंने सब बदल दिया। अपने लुक में ये खास बदलाव शायद पहली बार उन्होंने किया। बहुत ही शानदार अब चार्ली लग रहे हैं।

फेसबुक पर चार्ली हास ने अपनी हालिया तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर को देखकर आप हैरान हो जाएंगे। तस्वीर देखकर आपको पता चल जाएगा की चार्ली ने अपनी बॉडी में कितनी मेहनत की है। चार्ली ने इस नए लुक के साथ AEW दिग्गज क्रिस जैरिको को भी चुनौती दी है।

साल 2002 में चार्ली ने शैल्टन बैंजामिन के साथ काम किया था। कर्ट एंगल के साथ ये दोनों नजर आए थे। टैग टीम टाइटल्स पर भी दोनों ने कब्जा जमाया था। साल 2004 में WWE ड्राफ्ट में ये दोनों अलग हो गए थे। कुछ समय बाद चार्ली को रिलीज कर दिया गया था। इसके बाद साल 2006 से 2010 तक फिर से WWE में चार्ली ने काम किया था।

चार्ली अभी 49 साल के है और वो रिंग में पार्ट टाइम सुपरस्टार के रूप में वापसी कर सकते हैं। WWE में तो अब शायद वो नजर नहीं आएंगे लेकिन AEW में नजर आ सकते हैं। AEW दिग्गज क्रिस जैरिको को चार्ली ने चुनौती दी है तो शायद ये मैच वहीं हो सकता है। वैसे अब चार्ली ने अपने आपको काफी फिट कर लिया है तो AEW भी उन्हें अच्छा ऑफर दे सकता है।

Quick Links