भारतीय WWE सुपरस्टार वीर का रेड ब्रांड में अभी तक नए गिमिक के साथ डेब्यू नहीं हुआ। WWE ड्राफ्ट के बाद वो अभी तक नजर नहीं आए। हर हफ्ते उनका टीजर वीर महान जरूर दिखाया जा रहा है। WWE ने उनके गिमिक में बदलाव किया है और वो कुछ नए अंदाज में अब नजर नहीं आएंगे। WWE दिग्गज लांस स्टॉर्म भी अब वीर महान के डेब्यू का इंतजार करते हुए थक चुके हैं। WWE दिग्गज ने दिया बहुत बड़ा बयानमेन रोस्टर में जिंदर महल के साथ वीर ने अच्छा काम किया। उनके साथ शैंकी भी थे। WWE ड्राफ्ट में इस बार इन्हें अलग कर दिया गया। जिंदर महल और शैंकी को ब्लू ब्रांड में डाल दिया गया। कंपनी द्वारा अब वीर महान को प्रमोट किया जा रहा है। साफ है कि उनका गिमिग इस बार कुछ अलग होगा। बहुत समय से वीर महान गिमिक को प्रमोट किया जा रहा है लेकिन अभी तक डेब्यू नहीं हुआ। लांस स्टॉर्म इस बात से काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं।वीर महान के Raw में डेब्यू को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट डाली जा रही है। अब फैंस ये चीज़ लगातार देखकर थक चुके हैं। लांस स्टॉर्म ने भी ट्विटर के जरिए ये बात बता दी। कंपनी द्वारा वीर महान के डेब्यू में देरी करने को लेकर लांस स्टॉर्म ने WWE के ऊपर निशाना साधा। लांस ने कहा कि क्या वो भारत से चलकर Raw में आ रहे हैं। Lance Storm@LanceStormIs he walking to RAW…..from India? twitter.com/WWE/status/146…WWE@WWEVEER MAHAANCOMING TO #WWERaw10:51 AM · Dec 7, 20217385492VEER MAHAANCOMING TO #WWERaw https://t.co/gCA1WNVyoZIs he walking to RAW…..from India? twitter.com/WWE/status/146…वीर के गिमिक में बदलाव को देखने के लिए फैंस भी काफी उत्साहित लग रहे हैं। सभी चाहते हैं कि जल्द से जल्द उनका डेब्यू होना चाहिए। कई हफ्ते हो गए लेकिन अभी तक उनका डेब्यू नहीं हुआ। हालांकि हर हफ्ते उनके डेब्यू के बारे में बताया जा रहा है। वीर को अब WWE द्वारा तगड़ा पुश दिया जाएगा। रेड ब्रांड में शायद वो किसी बड़े रोल और स्टोरीलाइन में नजर आ सकते हैं। जिंदर महल के साथ मिलकर उन्होंने जबरदस्त काम किया था। इस चीज़ का ईनाम उन्हें अब दिया जा रहा है। फैंस भी काफी खुश वीर के इस डेब्यू पर होंगे।