WWE दिग्गज ने विंस मैकमैहन को उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल करने की मांग उठाई, सोशल मीडिया के जरिए दिए बड़े संकेत

WWE दिग्गज ने सोशल मीडिया पर दिया बड़ा बयान
WWE दिग्गज ने सोशल मीडिया पर दिया बड़ा बयान

WWE दिग्गज वर्जिल (Virgil) ने इस बार बहुत बड़ी मांग उठाई है। वर्जिल ने WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन (Vince McMahon) से कहा है कि उन्हें WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल करना चाहिए। इंस्टाग्राम में डाली गई पोस्ट के जरिए उन्होंने बहुत बड़े संकेत दिए है। 80 और 90 के दशक में WWE में बहुत अच्छा काम वर्जिल ने किया था। शुरूआत में मिड कार्ड में उन्होंने परफॉर्म किया था। इस साल सितंबर में वर्जिल ने विंस मैकमैहन सहित कई दिग्गजों के साथ एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की थी।

Ad

WWE में वर्जिल ने 80 के दशक में अपने काम से सभी को प्रभावित किया था

सितंबर में डाली गई तस्वीर को एक बार फिर वर्जिल ने पोस्ट किया। यहां उन्होंने संकेत दिए कि उन्हें भी हॉल ऑफ फेम में शामिल होना चाहिए। वर्जिल ने कहा कि इस तस्वीर में सिर्फ वो ही हॉल ऑफ फेम में शामिल नहीं है। वर्जिल ने इस पोस्ट को WWE के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल को भी टैग किया। वर्जिल ने ऐसा पहली बार नहीं किया है। इससे पहले भी वो कई पोस्ट के जरिए अपनी बार रख चुके हैं।

वर्जिल ने दिए बहुत बड़े संकेत
वर्जिल ने दिए बहुत बड़े संकेत
हॉल ऑफ फेम में शामिल करने की मांग
हॉल ऑफ फेम में शामिल करने की मांग
Ad

वर्जिल का विंस मैकमैहन को लेकर हमेशा मिक्स्ड रिेएक्शन रहा है। कई बार उन्होंने विंस मैकमैहन की तारीफ की लेकिन कई बार आरोप भी लगाए। शुरूआत दौर में विंस मैकमैहन के साथ वर्जिल ने बहुत काम किया। मिड कार्ड में परफॉर्म करने के बाद भी उन्होंने रेसलिंग में काफी नाम कमाया। उन्हें आज तक हॉल ऑफ फेम में शामिल नहीं किया गया है और इस बात से वो हमेशा नाराज नजर आते हैं।

वर्जिल का ये पोस्ट जरूर विंस मैकमैहन भी देखेंगे। आने वाले समय में शायद वर्जिल को हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जा सकता है। वैसे इस बात की उम्मीद अब कम ही लगाई जा रही है। वर्जिल को अगर हॉल ऑफ फेम में पहले शामिल किया गया होता तो शायद सभी को अच्छा लगता। अब देखना होगा कि वर्जिल की इन बातों का विंस मैकमैहन के ऊपर किस तरह का असर पड़ेगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications