WWE से एंजो अमोरे को निकाले जाने के बाद क्रूजरवेट चैंपियनशिप का क्या हुआ?

23 जनवरी को एक महिला के साथ शारिरिक प्रताड़ना के आरोप में फंसे एंजो अमोरे को WWE ने सस्पेंड कर दिया था। इसके बाद फिर उन्होंने एंजो को WWE से फायर कर दिया था। रॉयल रंबल में एंजो अमोरे को अपनी क्रूजरवेट चैंपियनशिप डिफेंड करनी थी लेकिन उससे पहले ही उन्हें WWE ने निकाल दिया। अब एंजो अमोरे WWE में नहीं है तो क्रूजरवेट चैंपियन की जगह खाली हो गई हैं। जब तक कोई नया चैंपियन नहीं बनता हैं। खाली पद का मतलब ये भी कह सकते है कि जब तक इस स्थान को भरा ना जाए। इसका प्रयोग तभी किया जाता है तब कोई चैंपियन इंजर्ड हो जाता है और जब दूसरे चैंपियन का नाम कुछ दिनों बाद तय होता हैं। इससे पहले ये मौका तब आया था जब डेनियल ब्रायन चैंपियन थे। ब्रायन उस समय किसी बड़ी कंट्रोवर्सी में फंस गए थे। इसके बाद इस टाइटल के लिए WWE ने इस शब्द का इस्तेमाल किया था। वेकेट का दूसरा मतलब एबेंस भी होता हैं। इसका मतलब होता है कि इस चैंपियनशिप के लिए टाइम मिल जाता हैं। 205 लाइव की शुरूआत में ही डेनियल ब्रायन ने इस बात का एलान किया कि एंजो अमोरे को निकाल दिया गया है। अब वेकेट चैंपियनशिप यहां डिफेंड की जाएगी। वैसे WWE में ये कई बार हो चुका हैं। अगर पहले देखा जाए तो 10 बार WWE चैंपियन, 6 बार वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन, 10 बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन, 4 बार यूएस चैंपियन , 8 बार वर्ल्ड टैग टीम चैंपियन, 2 बार WWE विमेंस चैंपियन के लिए वेकेट हो चुका हैं। अब फैंस को WWE के आने वाले प्रोग्राम के लिए इंतजार करना पड़ेगा। क्रूजरवेट में जो भी फाइट्स होंगी उसमें निर्धारित होगा की अगला क्रूजरवेट चैंपियन कौन होगा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications