WWE SmackDown में फिल्मी अंदाज में एक फैन ने अपने पार्टनर को किया प्रपोज, दंग रह गई लड़की लेकिन फिर यूं कही दिल की बात

Pankaj
WWE SmackDown में हुई दिल छू देने वाली घटना
WWE SmackDown में हुई दिल छू देने वाली घटना

SmackDown: WWE SmackDown में इस बार एक ऐसा पल सभी ने देखा जो हमेशा याद रखा जाएगा। शायद ऐसा पल पहले नहीं देखा गया होगा। शो के दौरान एक कपल का शानदार मोमेंट कैमरे में कैद हो गया। एक फैन ट्राय ने अपने पार्टनर टिया को प्रपोज किया। टिया ने भी ट्राय के प्रपोजल को स्वीकार कर लिया। एरीना में मौजूद फैंस ने इस दौरान जमकर दोनों को चीयर किया। इन दोनों का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है।

Ad
Ad

WWE SmackDown में इस हफ्ते हुए शानदार मुकाबले

WrestleMania 39 का बिल्डअप इस समय चल रहा है। WWE SmackDown का शो इस बार अच्छा रहा। टॉप सुपरस्टार्स यहां एक्शन में दिखाई दिए। हालांकि रोमन रेंस इस बार शो में नहीं दिखाई दिए। शो की शुरूआत में एक धमाकेदार मैच हुआ। इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए फैटल 5 वे नंबर 1 कंटेंडर्स मैच फैंस को देखने को मिला। हालांकि अंत में इस मुकाबले में विवाद हो गया था। शेमस और ड्रू मैकइंटायर दोनों की जीत हो गई।

रे मिस्टीरियो का सैगमेंट भी देखने को मिला। डॉमिनिक मिस्टीरियो ने इस दौरान उनकी बेइज्जती की। जजमेंट डे और लिगाडो डेल फैंटासमा के बीच भी 6 मैन टैग टीम मैच देखने को मिला। जजमेंट डे की जीत हुई। ब्रॉन स्ट्रोमैन और रिकोशे को इस बार हार का सामना करना पड़ा है। शार्लेट फ्लेयर ने भी शॉट्ज़ी को हराया। इस दौरान रिया रिप्ली भी वहां मौजूद थीं।

मेन इवेंट में द उसोज़ का सैगमेंट हुआ था। जे उसो ने सैमी ज़ेन के ऊपर अटैक करने का कारण बताया। इसके बाद कोडी रोड्स भी आए। सैमी ने भी पीछे से आकर जे उसो पर अटैक किया। तगड़ा ब्रॉल इसके बाद देखने को मिला। कोडी और सैमी अंत में द उसोज़ के ऊपर भारी पड़े। ये स्टोरीलाइन भी अब मजेदार हो गई है। रोमन रेंस शायद अब अगले हफ्ते शो में नज़र आएंगे। वो आएंगे तो फिर कुछ ना कुछ बवाल जरूर होगा। जे उसो को वो गले लगा सकते हैं। कोडी रोड्स और सैमी को भी वो जवाब दे सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications