वीडियो: जब द ग्रेट खली ने WWE रिंग में भांगड़ा किया

द ग्रेट खली काफी लंबे समय तक WWE का हिस्सा रहे। भले ही खली को WWE के सबसे अच्छे रैसलरों में ना गिना जाए। लेकिन 7 फुट 1 इंच लंबे इस रैसलर ने फैंस के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई। अपने WWE करियर के दौरान खली ज्यादातर समय सिंगल्स स्टार के रूप में ही लड़े। 23 अप्रैल 2013 को मंडे नाइट रॉ में द ग्रेट खली और नटालिया के साथ रिंग में आए। उनका सामना करने के लिए रिंग में फैनडैंगो और समर रे आईं। फैनडैंगो को अपने डांसिंग मूव्स के लिए जाना जाता है और उनकी रिंग में एंट्रैंस भी डांसिंग वाली है। सभी स्टार्स के रिंग में आने के बाद जैरी लॉलर ने एलान किया कि खली, नटालिया और समर रे, फैनडैंगो के बीच डांस कम्पीटिशन होगा। सबसे पहले खली और नटालिया ने डांस करना शुरु किया। नटालिया खली के साथ डांस करने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन खली अपने ही अंदाज़ में रिंग में भांगड़ा किए जा रहे थे। उसके बाद फैनडैंगो और समर रे ने डांस किया। जैरी लॉलर ने डांस कम्पीटिशन के विजेता का पता लगाने के लिए फैंस से पूछा। जब जैरी ने फैंस से पूछा तो फैंस ने खली और नटालिया का नाम आने पर खूब चीयर किया और इस तरह खली और नटालिया की जोड़ी ने डांस कम्पीटिशन जीत लिया। द खली और नटालिया जीत का जश्न मना रहे थे, तभी पीछे से फैनडैंगो ने खली पर अटैक कर दिया। खली ने 31 अक्टूबर 2014 को बुल्गेरियन ब्रूट रूसेव के खिलाफ अपना आखिरी WWE मैच लड़ा और इस मैच में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। नवंबर 2014 में कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो जाने के बाद खली ने WWE को अलविदा कह दिया। द खली कई हॉलीवुड, बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने कई सारे टीवी कार्यक्रमों में भी भाग लिया है। द खली बिग शो का भी हिस्सा रहे हैं।

youtube-cover
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications