WWE द्वारा फेमस Superstar को अचानक रिलीज किए जाने के बाद उनके साथियों ने जताया दुख और फैंस का फूटा गुस्सा

Pankaj
WWE सुपरस्टार्स की खास प्रतिक्रियाएं सामने आई
WWE सुपरस्टार्स की खास प्रतिक्रियाएं सामने आई

Mandy Rose: WWE ने मैंडी रोज़ (Mandy Rose) को अचानक से रिलीज कर सभी को हैरान कर दिया। आपको बता दें NXT के आखिरी एपिसोड में रोज़ अपनी विमेंस चैंपियनशिप हार गईं थी। 413 दिनों तक वो चैंपियन रही थीं। उनके रिलीज के बाद सभी हैरान हो गए है। किसी को समझ नहीं आ रहा है ये किस वजह से किया गया। हालांकि रिपोर्ट्स में उनके रिलीज को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं।

Ad

WWE द्वारा मैंडी को रिलीज किए जाने के बाद फैंस को भी झटका लगा होगा। वैसे उन्होंने NXT में जबरदस्त काम किया था। उनके जाने से नुकसान भी कंपनी को होगा। कहा जा रहा था कि अब उनकी मेन रोस्टर में एंट्री होगी। इस वजह से ही शायद उनकी बादशाहत NXT में खत्म कराई गई थी। इससे पहले ही WWE ने उन्हें रिलीज कर सभी को चौंका दिया।

अब देखना होगा कि रोज़ का अगला कदम क्या होगा। अब वो AEW में भी कदम रख सकती हैं। आने वाले समय में इस बात का खुलासा हो जाएगा। मैंडी ने अब रेसलिंग की दुनिया में अपना बड़ा नाम बना लिया हैं। इस वजह से अन्य कंपनियों द्वारा उन्हें अच्छा पैसा भी दिया जाएगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि रोज़ को भी उनके रिलीज पर भरोसा नहीं हो रहा। शायद इस बारे में उन्हें भी नहीं पता था कि कंपनी द्वारा इतना बड़ा फैसला लिया जाएगा।

WWE सुपरस्टार मैंडी रोज़ के रिलीज पर प्रतिक्रियाएं

खैर रोज़ के रिलीज के बाद उनके साथी सुपरस्टार्स और फैंस की प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं है। सभी ने हैरानी जताई। WWE NXT सुपरस्टार जेसी जेन ने ट्विटर पर दिल टूटने वाला इमोजी इस पर पोस्ट किया।

Ad
Ad
Ad

(लव यू सिस्टर)

Ad

(WWE द्वारा लिया गया ये बहुत ही खराब निर्णय है।)

Ad

(मेरा दिल टूट गया।)

Ad

(मैंडी ये डिजर्व नहीं करती थी। WWE की वो बेस्ट सुपरस्टार थीं।)

Ad

(ये बहुत ही खराब मूव है। रोंडा की वो सबसे बड़ी दुश्मन हैं। वो बहुत बड़ा रोल निभा सकती थी। WWE ने बिना किसी स्टेटमेंट के ये काम कर दिया।)

Ad

(मुझे इस बात पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं हो रहा है।)

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications