WWE से इन 4 सुपरस्टार्स की विदाई सबको रुला देगी

<p>

रिटायरमेंट खेल की दुनिया का एक ऐसा हिस्सा है जो पूरी तरह से फैंस के काबू से बाहर है। फिर कारण चाहे कोई चोट हो या फिर किसी दूसरे क्षेत्र में जाकर काम करना या फिर शरीर का साथ ना देना, जब कोई WWE सुपरस्टार रिटायर होता है तो सबसे ज़्यादा मायूस होते हैं उन्हें दिल-ओ-जान से चाहने वाले उनके फैंस।

Ad

हर साल कुछ सुपरस्टार्स WWE को अलविदा कह देते हैं। कुछ को कंपनी रिलीज़ कर देती है, कुछ खुद कंपनी से अपने रिलीज़ किये जाने की मांग कर लेते हैं और कुछ ऐसे दिग्गज हैं जो रिटायरमेंट ले लेते हैं।

WWE काफी तेज़ी से बदल रहा है। जिन रैसलर्स को कभी बचपन में हम में से ज़्यादातर लोगों के सुपरस्टार्स हुआ करते थे, उनमे से कुछ WWE को अलविदा कह चुके तो कुछ साल दर साल रिटायरमेंट की ओर बढ़ रहे हैं।

आज हम बात करेंगे उन 4 सुपरस्टार्स के बारे में जिनकी रिटायरमेंट लेने पर फैंस समेत पूरे WWE परिवार की आंखें भर आएंगी।


#4 केन

'द बिग रैड मॉन्स्टर', केन WWE की दुनिया के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं। पिछले 20 सालों में उन्होंने WWE में अपना समय, शरीर और ऊर्जा सब लगा दिया और फैंस के दिलों पर तकरीबन दो दशकों तक कब्ज़ा करे रखा। हालांकि मौजूदा समय में लोग केन की परफॉर्मेंस को लेकर ज़्यादा खुश नहीं हैं लेकिन उनके चाहने वाले उन्हें आज भी उतना ही चाहते हैं।

Ad

केन अब धीरे धीरे राजनीति में अपने नए करियर की ओर बढ़ रहे हैं। फिलहाल केन नॉक्स काउंटी के मेयर हैं। केन 2019 के बाद भी कुछ कुछ मौकों पर नज़र आ सकते हैं लेकिन इस बात की संभावनाएं बहुत कम हैं कि केन ज़्यादा समय तक बतौर रैसलर WWE के साथ जुड़े रहें। केन जिस दिन रिटायरमेंट का ऐलान करेंगे वो दिन उनके फैंस के लिए मायूस करने वाला होगा।

#3 शेमस

Sheamus

शेमस भले ही मौजूदा WWE रोस्टर में इतने कारगर रैसलर ना हों लेकिन हम सभी 4 बार के इस वर्ल्ड चैंपियन दिग्गज रैसलर को बहुत प्यार करते हैं। केन की ही तरह शेमस ने भी रिंग में अपना सब कुछ झोंक दिया। शेमस, सिजेरो के साथ रिंग में अपने बचे हुए दिनों का लुत्फ़ उठा रहे हैं।

Ad

आपको बता दें कि शेमस एक ऐसी चोट(स्पाइनल स्टेनोसिस) से गुज़र रहे हैं जो जल्द ही उनका करियर ख़त्म कर सकती है। ये ठीक उसी तरह की चोट है जिसके चलते ऐज को WWE से रिटायरमेंट लेनी पड़ी थी।

ऐसे उम्मीद कम है कि 2019 के बाद शेमस रैसलिंग करेंगे। भले ही फैंस शेमस को एक अच्छा मेन इवेंट का रैसलर ना मानते हों लेकिन इस बात में कोई संदेह नहीं कि WWE से उनके संन्यास के बाद हर कोई उनकी गैरमौजूदगी महसूस करेगा।

#2 जॉन सीना

|It

चाहे आप इनसे प्यार करें या नफरत, लेकिन एक बात तो निसंदेह कही जा सकती है कि 16 बार वर्ल्ड चैंपियन रहे जॉन सीना पिछले डेढ़ दशकों में WWE को हर मुश्किल समय से निकाल कर लाए हैं। जॉन ने अपने करियर का एक बड़ा हिस्सा WWE को समर्पित कर दिया। विंस मैकमैहन चाहकर भी WWE के लिए इतना प्रतिबद्ध रैसलर शायद ना ढूंढ पाएं।

Ad

समय के साथ जॉन सीना का रंग फीका हुआ है, जोकि डेढ़ दशकों बाद स्वाभाविक भी है। उनकी जगह अब रोमन रेंस कंपनी का चेहरा बन गए हैं।

जॉन ने अपनी रिटायरमेंट कमाई है और वो शायद 2020 से पहले WWE को अलविदा कहने का फैसला लें। जिस दिन भी जॉन अपनी रिटायरमेंट की घोषणा करेंगे, पूरा WWE निसंदेह भावुक हो जाएगा।

#1 द अंडरटेकर

The

द अंडरटेकर, बिना किसी संदेह, WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं और आज भी उनका जादू कायम हैं। 53 साल की उम्र में भी टेकर अपना दबदबा बनाए रखने में कामयाब हुए हैं।

Ad

ये साफ़ है कि विंस मैकमैहन WWE की गिरती व्यूवरशिप को बढ़ाने के लिए केन, शॉन माइकल्स और द अंडरटेकर जैसे दिग्गजों का सहारा ले रहे हैं और विंस सफल भी हुए हैं। लेकिन विंस शायद ज़्यादा समय तक 'द डैडमैन' पर निर्भर ना हो पाएं। क्योंकि अंडरटेकर अपनी रिटायरमेंट के काफी नज़दीक है।

अंडरटेकर का शरीर अब उनका साथ नहीं दे रहा। बावजूद इसके वो इस शनिवार को सुपर शोडाउन में रैसलिंग करेंगे। मुमकिन है कि 'द अंडरटेकर' WrestleMania 35 तक परफॉर्म करेंगे लेकिन काफी संभावनाएं हैं कि 2019 से ही पहले 'द अंडरटेकर' WWE से विदा ले लें- वो दिन यकीनन फैंस के ऊपर पहाड़ बनकर टूटेगा।

लेखक: निकोलास ईस्टवूड, अनुवादक: उदित अरोड़ा

Quick Links

Edited by विजय शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications