WWE फास्टलेन को साल 2015 में ही शुरु किया गया। अभी तक हुए 2 संस्करण में ये कुछ खास प्रभाव नहीं छोड पाया है। हालांकि पिछले साल का फास्टलेन ठीक ठाक रहा था। फास्टलेन अगले साल 5 मार्च को विस्कॉन्सिन के द BMO हैरिस ब्रैडील सैंटर में होगा। WWE ने इसका आधिकारिक एलान नहीं किया है, लेकिन स्टेडियम की सोशल मीडिया टीम ने ट्विटर पर इसका एलान किया। .@WWE #FASTLANE, a pay-per-view event, is coming to the BMOHBC Sunday, March 5! Tickets go on sale Friday, December 9. #WWEMilwaukee pic.twitter.com/DGR2s1k3F2 — BMOHarrisBradleyCntr (@BMOHBC) October 23, 2016 ये पहला मौका है जब कोई गैर रैसलमेनिया पीपीवी मार्च के महीने में हो रहा है। रैसलमेनिया मार्च महीने के आखिर और अप्रेल की शुरुआत में होता है। अगले साल का रैसलमेनिया 3 अप्रैल को होगा। WWE नेटवर्क पर पीपीवी की एडवर्टाइज़मेंट में दिख रहा है कि अगले साल एलिमिनेशन चैम्बर अपनी वापसी करने वाला है। ये फरवरी महीने में रॉयल रम्बल और फास्टलेन के बीच होगा। हालांकि अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि ये रॉ का इवेंट होगा या फिर स्मैकडाउन का। अटकलें है कि ये स्मैकडाउन लाइव का पीपीवी होगा क्योंकि समरस्लैम के बाद स्मैकडाउन लाइव का पहला पीपीवी बैकलैश हुआ थआ। अगले महीने की सर्वाइवर सीरीज के बाद TLC होगा, जोकि 4 दिसंबर को होना है। उसके बाद स्मैकडाउन का ही पीपीवी होगा। पिछले साल WWE रैसलरों की चोटों से काफी ज्यादा परेशान थी। कंपनी के बड़े स्टार्स रैंडी ऑर्टन, सैथ रॉलिंस, जॉन सीना, सिजेरो सभी बाहर थे। जिसकी वजह से रैसलमेनिया की तैयारियों को बहुत बड़ा झटका लगा था। इस बार दो अलग-अलग ब्रैंड्स है, जिनके पास स्टार्स की कोई कमी नहीं है। देखने वाली बात होगी कि WWE रोड टू रैसलमेनिया की तैयारी किस तरीके से करती है।