क्या Payback में Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए फैटल 5 वे मैच होगा ?

डेव मैल्टजर और ब्रायन अल्वारेज ने ये अंदाजा लगाया है कि पेबैक में एक बार फिर बेली को रॉ विमेंस चैंपियनशिप के लिए चैंलेज लेना पड़ेगा। सुपरस्टार शेक अप के बाद अब एलेक्सा ब्लिस और मिकी जेम्स रॉ का हिस्सा बन चुकी है। इनका कहना है कि रॉ विमेंस चैंपियनशिप के लिए फैटल 5 वे मैच पेबैक में हो सकता है। इसका मतलब ये हुआ कि,अागे की चीजें अब बेली के लिए सामान्य नहीं पाएगी। रैसलमेनिया 33 में बेली ने शार्लेट, साशा और नाया जैक्स के खिलाफ अपना टाइटल डिफेंड किया था। उम्मीद थी कि शार्लेट स्मैकडाउन में जाएंगी। कई लोगों ने ये भी सोचा था कि बेली को अब साशा के खिलाफ फाइट करनी पड़ेगी। लेकिन एलेक्सा ब्लिस और मिकी जेम्स के रॉ में आते ही कई चीजें बदल गई है। एलेक्सा ब्लिस को रॉ के क्राउड से काफी अच्छा सपोर्ट मिला था। मैल्टजर और अल्वारेज का कहना है कि रॉ विमेंस चैंपियनशिप बेली एक चैलेंजर के तौर पर डिफेंड करेंगी। और ये मैच फैटल 5 वे मैच हो सकता है। इसमें बेली के अलावा साशा बैंक्स, नाया जैक्स, मिकी जेम्स और एलेक्सा ब्लिस होंगी। तीन हफ्ते बाद पेबैक होगा। हो सकता है कि प्लान बदल जाए लेकिन एलेक्सा और मिकी के साथ आने और शार्लेट के खिलाफ नाया जैक्स की जीत के बाद रॉ विमेंस टाइटल की पिक्चर आगे भी जारी रहेगी।

Ad
youtube-cover
Ad

रैसलमेनिया 33 के बाद रॉ विमेंस डिवीजन में आए बदलाव से काफी लोग निराश है। एलेक्सा ब्लिस और मिकी जेम्स रॉ में आगे बढ़ने के लिए अपना काम करती रहेंगी। और उम्मीद है कि रिंग में भी वो जल्दी फाइट के लिए डैब्यू करेंगी। नाया जैक्स ने कल रॉ में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। अब देखने वाली ये बात होगी की बेली और साशा इनके खिलाफ किस तरह से निपटेंगी। क्योंकि नाया जैक्स को संभालना काफी मुश्किल होता है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications