WWE Raw के एपिसोड के बाद फीमेस रेसलर्स का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंचा, रिपोर्ट में नाराजगी की वजह सामने आई

Pankaj
WWE Raw के एपिसोड को लेकर बड़ी खबर सामने आई
WWE Raw के एपिसोड को लेकर बड़ी खबर सामने आई

Raw: WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा। हालांकि मौजूदा रिपोर्ट में एक बुरी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक लॉकर रूम में मौजूद फीमेल सुपरस्टार्स रॉ (Raw) से पहले कुछ सैगमेंट रद्द किए जाने से नाखुश थीं। ये बड़ी बात रिपोर्ट में कही गई है।

पिछले कुछ सालों में विमेंस रेसलिंग में बहुत बदलाव आया हैं। इस बिजनेस में अभी तक विमेंस ने कुछ खास माइलस्टोन हासिल किए और अपने आपको साबित किया। विमेंस डिवीजन को अब बढ़ावा भी दिया जाता हैं।

PWInsider Elite की नई रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा Raw के एपिसोड से फीमेल रेसलर नाखुश नज़र आईं। दरअसल शो से पहले कुछ बैकस्टेज सैगमेंट्स को रद्द कर दिया गया था। कुछ सैगमेंट रोल के लिए तैयार थे लेकिन कंपनी ने उन्हें भी रद्द करने का फैसला किया। रिपोर्ट के अनुसार डैमेज कंट्रोल के सैगमेंट को भी नहीं दिखाया गया था। इन बदलावों की वजहों से लॉकर रूम में मौजूद विमेंस खुश नहीं थीं।

WrestleMania 39 के बाद से कंपनी में सबकुछ सही नहीं चल रहा है। Raw के पहले एपिसोड की बुकिंग विंस मैकमैहन ने की थी। यहां भी गड़बड़ देखने को मिली थी। फैंस को ये शो बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। इस हफ्ते रेड ब्रांड का एपिसोड अच्छा था। रद्द किए गए सैगमेंट अगर ऑन-एयर होते तो फैंस को मजा आता। शायद टाइम की कमी के कारण अंतिम समय में बदलाव किया गया होगा।

WWE Raw से कंपनी को रहती है बहुत उम्मीदें

Raw का शो तीन घंटे का होता है। सभी की नजरें इस शो पर होती है। कंपनी को भी लगता है कि तीन घंटे में उन्हें ज्यादा फायदा होगा। इसके लिए मेहनत भी बहुत करनी पड़ती है। रोस्टर में मौजूद सभी विमेंस शानदार प्रदर्शन करती हैं। जिसे भी मौका मिलता है वो अपना दम दिखाता है। विमेंस को नाराज करना अच्छी बात नहीं है। ट्रिपल एच को खुद इस पर अब ध्यान देना होगा। देखना होगा कि इस खबर पर आगे क्या अपडेट सामने आएगा।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Be the first one to comment