WWE सुपरस्टार केविन ओवेंस (Kevin Owens) अपने कॉन्ट्रैक्ट को लेकर काफी चर्चा में चल रहे हैं। कई रिपोर्ट्स में ये कहा जा रहा है कि कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद केविन ओवेंस AEW की तरफ रूख कर लेंगे। ओवेंस का कॉन्ट्रैक्ट कब खत्म होगा इसे लेकर काफी जद्दोजहद चल रही थी। अब इस बारे में पक्की जानकारी सामने आ गई है। केविन ओवेंस का WWE कॉन्ट्रैक्ट 31 जनवरी 2022 को खत्म होगा। WWE सुपरस्टार केविन ओवेंस का कॉन्ट्रैक्ट अगले साल 31 जनवरी को खत्म होगाकेविन ओवेंस का कॉन्ट्रैक्ट खत्म होगा तो फिर वो WWE के साथ शायद नहीं रहेंगे। इस बात का संकेत खुद केविन ओवेंस भी कई बार दे चुके हैं। ओवेंस ने AEW में जाने के संकेत पूरी तरह दे दिए और अगले साल वो वहां नजर आ सकते हैं। डेव मैल्टजर ने अपनी रिपोर्ट में इस बारे में बड़ी जानकारी दी है। मैल्टजर ने अपनी रिपोर्ट में साफ-साफ कह दिया है कि पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन केविन ओवेंस का WWE कॉन्ट्रैक्ट अगले साल 31 जनवरी को खत्म होगा। फाइटफुल सलेक्ट की रिपोर्ट में सबसे पहले केविन ओवेंस के कॉन्ट्रैक्ट को लेकर खुलासा हुआ था। अब मैल्टजर ने भी इस बात पर मुहर लगा दी है। अगर केविन ओवेंस नई डील साइन नहीं करेंगे तो फिर वो फ्री एंजेट हो जाएंगे। यहां से साफ हो जाएगा कि वो AEW या किसी अन्य प्रमोशन में कदम रखेंगे। अगर ओवेंस का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो जाएगा तो इसके बाद नॉन कम्पीट क्लाज का कोई महत्व नहीं होता है। अगले साल फरवरी में ही AEW में केविन ओवेंस नजर आ सकते हैं। केविन ओवेंस ने एडम कोल और द यंग बक्स के साथ काम करने की इच्छा जताई थी। ये बात लगभग अब तय लग रही है कि कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद केविन ओवेंस WWE के साथ नजर नहीं आएंगे। WWE फैंस ये चीज देखकर जरूर खुश नहीं होंगे। ओवेंस का रेसलिंग में बहुत बड़ा नाम है। AEW की तरफ से अच्छा पैसा केविन को दिया जा सकता है। केविन ओवेंस भी ये ही चीज चाहते होंगे। अब देखना होगा कि केविन ओवेंस कौन सा बड़ा कदम उठाएंगे।Confirmation of Kevin Owens deal detailsMore on Fightful Selecthttps://t.co/W1fiswmMHq pic.twitter.com/kNk5bvN4gX— Sean Ross Sapp of Fightful.com (@SeanRossSapp) September 12, 2021