Finn Balor: WWE सुपरस्टार फिन बैलर (Finn Balor) ने इस बार सैमी ज़ेन (Sami Zayn) को खास अदाज में ट्रिब्यूट दिया। बैलर इस समय द जजमेंट डे (The Judgment Day) और सैमी द ब्लडलाइन (The Bloodline) फैक्शन में काम कर रहे हैं। इन दोनों सुपरस्टार्स के लिए ये साल अच्छा रहा। हाल ही में सैमी ज़ेन ने "My Dawg!" लिखी हुई टी-शर्ट का एक नया सैट लॉन्च किया। जो भी कमाई होगी वो SamiForSyria mobile clinics के पास जाएगी। कई WWE सुपरस्टार्स ने सैमी के इस कदम को सपोर्ट किया और उनकी सराहना की। WWE सुपरस्टार फिन बैलर ने सैमी ज़ेन को लेकर दिया बड़ा बयानट्विटर पर जजमेंट के सदस्य फिन बैलर ने सैमी ज़ेन की तारीफ की और बताया कि उनके इस कदम से कैसे फायदा होगा। उन्होंने अपना कैरेक्टर बदलकर खास अंदाज में सैमी को ट्रिब्यूट दिया।Finn Bálor@FinnBalorMY DAWG @samizayn continues his amazing work in Syria.100% of profits of this shirt go to the two SamiForSyria mobile clinicspwtees.co/3BoXOL497594जजमेंट डे का निर्माण इस साल ऐज ने किया था। कुछ समय बाद इस फैक्शन में डेमियन प्रीस्ट, फिन बैलर और रिया रिप्ली शामिल हुए। इन तीनों ने बाद में ऐज को धोखा दे दिया था। अब इस फैक्शन में डॉमिनिक मिस्टीरियो भी है। ऐज का मुकाबला प्रीस्ट और बैलर के साथ हो चुका है। Raw में इस फैक्शन का जलवा चल रहा हैं। वहीं द ब्लडलाइन को इस समय रोमन रेंस लीड कर रहे हैं। इस फैक्शन में द उसोज़, सोलो सिकोआ और सैमी ज़ेन शामिल हैं। ब्लू ब्रांड में इस फैक्शन का जलवा चल रहा हैं। हाल ही में डेमियन प्रीस्ट ने कहा था कि वो द ब्लडलाइन को टक्कर देना चाहते हैं। फ्यूचर में इन दोनों टीम्स के बीच मुकाबला हो सकता है।सैमी ज़ेन और WWE के पहले यूनिवर्सल चैंपियन फिन बैलर के लिए अगला साल भी अच्छा होगा। WWE ने इन दोनों के लिए कुछ खास प्लान जरूर तैयार किया होगा। फैंस भी इन दोनों के काम से खुश नज़र आ रहे हैं। आने वाला समय इनके लिए और भी अच्छा होगा। खासतौर पर सैमी के ऊपर सभी की नजरें रहेंगी। 30 दिसंबर, 2022 को ब्लू ब्रांड के एपिसोड में सैमी का बड़ा मुकाबला होगा। इस शो में जॉन सीना की वापसी होगी। सीना और ओवेंस का मुकाबला रेंस और ज़ेन के साथ होगा। View this post on Instagram Instagram Post