नो मर्सी पीपीवी में फिन बैलर ने ब्रे वायट का सामना किया। यहां पर उन्होंने एक बार फिर ब्रे वायट को हरा दिया। लेकिन इस बार फिन बैलर का लुक बदला हुआ नजर आया था। उन्होंने अपना पूरा लुक ही बदल दिया था। समरस्लैम पीपीवी के पहले से ब्रे वायट और फिन बैलर के बीच फाइट चल रही है। समरस्लैम में फिन बैलर अपने डीमन अवतार में उतरे थे। यहां पर उन्होंने जीत हासिल की थी। डीमन अवतार के कारण ही ब्रे को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद फिर स्टोरी बदल दी गई नो मर्सी के लिए। यहां पर बिना डीमन अवतार के फिन बैलर को ब्रे वायट को हराना था। बिना डीमन अवतार जब बैलर आते है तो वो सिर्फ ब्लैक ट्रंक पहनते है। इसमें रैड कलर का सिंबल रहता है। लेकेिन इस बार नो मर्सी पीपीवी में वो ग्रे और व्हाइट ट्रंक में नजर आए। इसके अलावा जैकेेट में भी परिवर्तन साफ दिख रहा था। हालांकि ये रिंग गियर बैलर का काफी अच्छा था। क्योंकि फैंस लगातार पुराने रिंग गियर से बोर हो गए थे। बैलर ने जो नया रिंग गियर पहना था वो WWE ने अगल से ट्वीट किया था। इसकी वजह से बैलर को कोई दिक्कत भी नहीं हुई। उन्होंने आसानी से ब्रे वायट को हरा दिया था। After a pre-match assault, @FinnBalor is bringing the FIGHT to @WWEBrayWyatt... MAN-TO-MAN! #WWENoMercypic.twitter.com/KgZmwMRcms — WWE (@WWE) September 25, 2017 फिन बैलर अब आगे भी इसी रिंग गियर को प्रयोग में लाएंगे। क्योंकि फैंस ने इसे बहुत पसंद किया है। खुद WWE ने इसे अलग से ट्वीट किया था। डीमन अवतार में भी वो हमेशा नहीं आते है तो बदलाव काफी जरूरी था। ब्लैक कलर से फैंस भी ऊब गए थे। तो अब नए ग्रे कलर ने काफी प्रभाव छोड़ा है। फिलहाल अभी आगे भी उनकी फाइट ब्रे वायट के साथ जारी है।