मेंस रंबल मैच में इस बार WWE यूएस चैंपियन फिन बैलर (Finn Balor) नजर नहीं आए थे। ये देखकर सभी चौंक गए थे। सभी के दिमाग में कई तरह के सवाल चल रहे थे। फिन बैलर ने अब खुद ही सभी सवालों का जवाब दे दिया। उन्होंने इस साल रॉयल रंबल (Royal Rumble) 2022 में ना रहने की वजह का खुलासा भी कर दिया।WWE Royal Rumble 2022 में फिन बैलर मौजूद नहीं थेBT Sport को हाल ही में मौजूदा यूएस चैंपियन चैंपियन फिन बैलर ने अपना इंटरव्यू दिया। फिन बैलर ने कई मुद्दों पर यहां पर बात की। यहां Royal Rumble 2022 में उनकी अनुपस्थिति के बारे में भी सवाल पूछा गया था। फिन बैलर ने कहा,मैं इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहूंगा। मैं कभी भी रेस्ट लेने का नहीं सोचा। मैंने कभी भी किसी शो को छोड़ने के बारे में नहीं सोचा। मैं इंजर्ड भी नहीं था। मुझे रेस्ट की जरूरत भी नहीं थी। ये सब वीजा के चक्कर में हुआ था। मुझे इसे रीन्यू करना था और इस वजह से घर जाना पड़ा था। इस वजह से ही Royal Rumble 2022 का हिस्सा नहीं था। मुझे ये काम करने में करीब एक महीने का समय लग गया था।फिन बैलर ने कुछ हफ्ते पहले ही वापसी की थी। WWE ने अब उन्हें पुश देना भी शुरू कर दिया। फिन बैलर ने डेमियन प्रीस्ट को हराकर यूएस चैंपियन हासिल की। प्रीस्ट और ऑस्टिन थ्योरी के साथ इस समय बैलर की राइवलरी चल रही है। बैलर का ये चैंपियनशिप रन आगे अच्छा चलेगा।WWE on BT Sport@btsportwweA BT Sport exclusive..."I didn't want to take any time off. I wasn't injured..."So why did @FinnBalor miss January and the Royal Rumble? 11:35 AM · Mar 16, 2022649140A BT Sport exclusive..."I didn't want to take any time off. I wasn't injured..."So why did @FinnBalor miss January and the Royal Rumble? 👀 https://t.co/P72OJvB8OiWrestleMania 38 के लिए फिन बैलर के मैच का ऐलान अभी नहीं हुआ है। किसके खिलाफ वो अपनी चैंपियनशिप डिफेंड करेंगे ये देखने वाली बात होगी। वैसे उम्मीद के मुताबिक डेमियन प्रीस्ट के खिलाफ ही उनका सामना होगा। प्रीस्ट ने भी कुछ समय पहले हील टर्न लिया था। इस समय अच्छा काम वो कर रहे हैं। प्रीस्ट और बैलर की राइवलरी में काफी अच्छा आ रहा है। वैसे बैलर को ऑस्टिन थ्योरी द्वारा भी चुनौती मिल रही है। अब देखना होगा कि इनकी राइवलरी में आगे क्या नया होगा।