WWE में 'Demon' Finn Balor का आखिरी मैच कब और किसके खिलाफ देखने को मिला था?

Ujjaval
WWE सुपरस्टार फिन बैलर का डीमन गिमिक दिलचस्प है
WWE सुपरस्टार फिन बैलर का डीमन गिमिक दिलचस्प है

Finn Balor: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania 39) में एक तगड़ा हैल इन ए सैल (Hell in a Cell) मैच देखने को मिलेगा। दरअसल, ऐज (Edge) और फिन बैलर (Finn Balor) आमने-सामने आने वाले हैं। असल में यहां बैलर अपने डीमन गिमिक के साथ नज़र आएंगे। फैंस के मन में सवाल होगा कि आखिरी बार फिन इस कैरेक्टर में कब लड़ते हुए नज़र आए थे।

Ad
Ad

फिन बैलर ने WWE में जबरदस्त सफलता हासिल की है और वो बहुत कम मौकों पर 'डीमन' गिमिक को लेकर आते हैं। वो सालों तक इस कैरेक्टर में अनडिफिटेड रहे थे लेकिन Extreme Rules 2021 में इसका अंत हो गया था। दरअसल, रोमन रेंस के खिलाफ फिन बैलर का इस शो में यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच देखने को मिला था। इस मैच में बैलर अपने 'डीमन' वाले लुक में आए थे।

यह मैच काफी बेहतरीन रहा था और फैंस ने सोच लिया था कि रोमन के टाइटल रन का अंत हो जाएगा क्योंकि फिन को इस कैरेक्टर में पराजित करना उस समय असंभव लग रहा था। अंत में फिन जीत के करीब भी आ गए थे लेकिन अचानक से रोप्स टूट गई और बैलर नीचे गिर गए। रोमन रेंस ने इस चीज़ का फायदा उठाया।

youtube-cover
Ad

उन्होंने स्पीयर लगाकर फिन को धराशाई किया और पिन करके जीत हासिल की। वो अपने टाइटल को रिटेन रखने में सफल हो गए। 'डीमन' फिन बैलर की यह मेन रोस्टर पर पहली हार थी और उनकी अनडिफिटेड स्ट्रीक का अंत हो गया था। फैंस को लगा था कि पूर्व NXT स्टार कभी अपने इस कैरेक्टर को अब वापस नहीं लाएंगे। हालांकि, वो फिर से 'डीमन' के तौर पर नज़र आएंगे।

WWE WrestleMaia 39 में क्या 'Demon' Finn Balor को मिलेगी Edge पर जीत?

ऐज और फिन बैलर के बीच काफी समय से दुश्मनी जारी है। फिन के जजमेंट डे में शामिल होने के बाद ही फैक्शन के अन्य सदस्यों ने ऐज को धोखा दे दिया था। फिन और ऐज के बीच Extreme Rules 2022 में 'आई क्विट' मैच देखने को मिला था। इस मैच में जजमेंट डे ने मिलकर ऐज को 'आई क्विट' बोलने पर मजबूर किया था।

फिन बैलर का उस मैच में पलड़ा भारी रहा था। इसके बाद भी जजमेंट डे के साथ उनकी दुश्मनी जारी रही। Elimination Chamber 2023 में ऐज ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर फिन बैलर और रिया रिप्ली को हराया था। अब Hell in a Cell मैच में दोनों जीत हासिल करके स्टोरीलाइन में अपना पलड़ा भारी रखना चाहेंगे। फिन को डीमन गिमिक में हराना मुश्किल हैं और काफी चांस हैं कि ऐज की हार भी हो जाएगी।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications