फिन बैलर की वापसी से जुड़ी बड़ी खबर

NXT में दो साल तक रहने के बाद फिन बैलर को इस साल जुलाई में मेन रोस्टर में शामिल किया गया था। हालाँकि बहुत सारे लोगों का मानना था कि उन्हें ये मौका पहले ही मिल जाना चाहिए था और आने के बाद बैलर ने इस बात को साबित भी किया। रॉ में अपने डेब्यू वाले दिन ही उन्होंने रोमन रेन्स को हराया और यूनिवर्सल चैंपियनशिप के मैच में सैथ रॉलिंस का सामना करने के हकदार बने।

समरस्लैम में उन्होंने रॉलिंस को हराया और WWE के इतिहास का पहला यूनिवर्सल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। मेन रोस्टर में उनको देर से लाने का WWE ने अच्छे से भरपाई कर दिया था। NXT में उनका अनुभव यहाँ काफी काम आया। WWE में कुछ रेसलर ऐसे मौकों के हकदार होते हैं और फिन बैलर उन्हीं में से एक हैं।

लेकिन जितनी तेज़ी से उन्होंने मेन रोस्टर में सफलता हासिल की, उतनी ही तेज़ी से वो चली भी गई। समरस्लैम में रॉलिंस के खिलाफ मैच के दौरान उन्हें कंधे में चोट आई और वो 6 महीने के लिए बाहर हो गए। हालाँकि चोट के बावजूद उन्होंने समरस्लैम में मैच पूरा किया और टाइटल जीता। लेकिन अगले दिन रॉ में उन्हें अपना टाइटल वापस करना पड़ा।

वैसे बैलर की वापसी से जुड़ी एक अच्छी खबर आई है। उन्होंने यूट्यूब पर एक वीडियो डाला है, जिसमें उन्होंने फैन्स को अपने हालत की जानकारी दी है। इसमें उन्होंने अपने वापसी के बारे में भी बात की है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन हफ्ते उनके लिए पूरी ज़िन्दगी की तरह रहे। वो फ़िलहाल ऑर्लैंडो के परफॉरमेंस सेंटर में हफ्ते के पांच दिन अपने सुधार के लिए आते हैं। अगले हफ्ते वो थेरेपी के लिए बर्मिंघम, अलबामा जाने वाले हैं, जहाँ उन्होंने सर्जरी करवाई थी।

स्मैकडाउन लाइव भी बर्मिंघम आने वाला है और बैलर ने बताया कि वो बैकस्टेज अपने कुछ दोस्तों से मिलने जरुर जाना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि वो रेसलमेनिया 33 से पहले निश्चित तौर पर वापसी कर लेंगे। उन्होंने कहा कि पांच महीने, यानी कि फरवरी तक मुझे अपने वापसी की पूरी उम्मीद है। वैसे अगर वो समय से पहले ठीक हो गए तो 2017 के रॉयल रम्बल में भी दिख सकते हैं।

देखिये फिन बैलर का ये वीडियो:

youtube-cover