रॉयल रंबल में फिन बैलर की वापसी की अफवाहें काफी तेज हो रही थी लेकिन फिन ने इन सभी अफवाहों के खारिज कर दिया हैं। गोरिला पॉजिशन लाइव में बैलर ने बताया कि उनका गोल रैसलमेनिया 33 में वापसी करना है। @thesteelcage@Cap_Kaveman@nick_fromNY apparently not ready for Rumble pic.twitter.com/CTq61u8tYl — DirtyJesus.Net (@BilliBhatti) December 7, 2016 फिन ने ये भी बताया कि वो रैसलमेनिया 33 से कुछ समय पहले ही वापसी कर लेंगे। रैसलमेनिया 33 के प्रमोशनल पोस्टर में फिन ,रोमन, सैथ, स्टाइल्स, ब्रॉक औऱ साशा के साख दिखाई दे रहे हैं। समरस्लैम के दौरान बैलर को गंधे में चोट आई थी, जिसको उबरने में करीब 6 महीने लगने थे। जिससे साफ हो गया है कि फिन की वापसी रैसलमेनिया में होगी। जिम रॉस को दिए एक इंटरव्यू में फिन ने कहा कि वो तभी वपासी करेंगे जब वो 100% फिट होंगे। वहीं फिन WWE 2K17 को प्रमोट करने के लिए कई बार सामने आए थे। 15 weeks since surgery Day 106 of rehabilitation Getting stronger every day Ps: Wonderful to see @roderickstrong at the PC everyday pic.twitter.com/56uCBtmLNG — Finn Bálor (@FinnBalor) December 6, 2016 फिन ने रिहैबिलिटेशन की अपनी पिक्चर भी पोस्ट की और इशारा दिया कि वो अभी कितने फिट है। फिन की पिक्चर को देखते हुए लग रहा है कि वो जल्द वापसी करेंगे। फिन रिहैबिलिटेशन में 3 घंटे सुबह और 3 घंटे शाम में रहते है। फिन की इंजरी को बर्मिंघम के प्रफॉर्मिंग सेंटर में देखा गया था। खैर, फिन ने जल्द वापसी करने की खबरों पर विराम लगा दिया है। हालांकि अलामोडोम में होने वाली रॉयल रंबल में फिन की खबर से फर्क पड़ेगा। वैसै रॉयल रंबल में बेरल की जीतने की उम्मीद ज्यादा की जा रही थी।