सुपरस्टार फिन बैलर ने रॉयल रंबल पीपीवी से पहले एक छुपा हुआ मैसेज सभी के सामने रखा हैं। अफवाहों की मानें तो साल 2018 में WWE फिन बैलर के लिए बड़ा प्लान तैयार कर रही है। जो भी उम्मीदेें लगाई जा रही है कि रॉयल रंबल से फिन बैलर को बड़ा पुश दिया जाएगा, इस पर अब फिन बैलर ने भी घी डाल दिया हैं। फिन बैलर प्रोफेशनल रैसलिंग में सबसे खास माने जाते है। साल 2001 से पहले से वो रैसलिंग करते आ रहे है। साल 2014 में फिन बैलर ने WWE में डेब्यू किया था। इसके बाद साल 2016 में वो पहले यूनिवर्सल चैंपियन बने। इस समय फिन बैलर को उनकी पूर्व साथ बुलेट क्लब के कार्ल एंडरसन और ल्यूक गैलोज के साथ बुक किया गया है। तीनों इस समय एक साथ WWE में बैलर क्लब के सदस्य है। रॉ की 25वीं सालगिरह में बैलर क्लब और डीएक्स का आमना सामना हुआ था। शो के अंत में फिन बैलर पर सभी का ध्यान था। कई अफवाहें ये भी सामने आ रही है कि WWE मैनेजमेंट अब इस बात को संभाल रहा है कि कैसे फिन बैलर को मेन इवेंट का टैलेंट दिया जाए। रॉ की इस हफ्ते के इपिसोड के बाद अब WWE उनके लिए पॉजिटिव हो गया है। इसके बाद अब फिन बैलर ने एक शानदार मैसेज किया है और लिखा है कि मैं यहां सभी चीजों के लिए आया हूं और वो कहते है कि ये कुछ नहीं कर पाएगा। Im coming for everything they said I couldn’t have.. pic.twitter.com/GH38Ku8f9y — Finn Bálor Forever (@FinnBalor) January 23, 2018 वैसे कई बार विंस मैकमैहन ये कह चुके है कि फिन बैलर अभी मेन इवेंट मैच के लिए तैयार नहीं है। और उस लायक नहीं है। शायद इस वजह से फिन बैलर ने सभी को संकेत दिया है कि वो अब सब करके दिखाएंगे। रॉयल रंबल से पहले फिन बैलर का ऐसा मैसेज करना दर्शाता है कि रॉयल रंबल में फिन बैलर का बड़ा रोल रहेगा। इसके बाद उन्हें बड़ा पुश दिया जा सकता है।और उन्होंने इस मैसेज से अन्य सुपरस्टार्स को भी चुनौती दे दी है कि अब सब उन्हीं का है। उम्मीद कर सकते है कि फ्यूचर में फिन बैलर का WWE में काफी अहम रोल रहेगा। और कई अच्छी स्टोरीलाइन में वो शामिल हो सकते है। रॉयल रंबल का आयोजन 28 जनवरी को होगा। और फिन बैलर उसमें सबके फेवरेट बने हुए है।