WWE WrestleMania 39 में पूर्व चैंपियन के सिर में भयानक चोट लगने के बाद लगे 14 टांके, सोशल मीडिया के जरिए दिया बड़ा अपडेट

Pankaj
WWE WrestleMania 39 में हुआ था जबरदस्त मुकाबला
WWE WrestleMania 39 में हुआ था जबरदस्त मुकाबला

Finn Balor: WWE WrestleMania 39 में फिन बैलर (Finn Balor) और ऐज (Edge) के बीच खतरनाक Hell in a Cell मैच हुआ था। ये मैच शो के सबसे शानदार मैचों में से एक था। दोनों सुपरस्टार्स ने फैंस को अच्छा मैच दिया। ऐज ने अंत में जीत हासिल की। हालांकि मैच के दौरान एक गलत मूव से बैलर का सिर बुरी तरह फट गया था। अब उन्होंने अपनी इस इंजरी पर अपडेट दिया है।

Ad

बैलर इस मुकाबले में अपने डीमन किंग अवतार में नज़र आए। ऐज और उनकी टक्कर देखने लायक थी। मुकाबले में चेयर, लैडर और टेबल्स का भरपूर प्रयोग हुआ। मैच के दौरान एक बार ऐज ने बैलर के ऊपर लैडर फेंकी। ये लैडर फिन के डायरेक्ट मुंह पर लगी और ये चोट सिर तक पहुंच गई। उसी दौरान खून भी निकलने लगा था। बैलर को मेडिकल की सुविधा प्रदान की गई और इसके बाद उन्होंने मुकाबला पूरा लड़ा। फैंस ने उन्हें जबरदस्त अंदाज में चीयर किया।

Ad

खैर फिन बैलर ने अब बताया कि उनके सिर पर 14 टांके लगे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर शेयर की। शायद ये तस्वीर देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। इसके अलावा उनकी पीठ पर भी कुछ चोट के निशान दिख रहे हैं।

Ad

WWE WrestleMania 39 में फिन बैलर ने लड़ा अच्छा मैच

बैलर के सिर पर खतरनाक कट लगा है। इसे सही होने में बहुत समय लगेगा। 14 टांके लगे हैं तो आप समझ सकते हैं कि इंजरी कितनी गंभीर होगी। फिन की तारीफ भी इस पर की जाएगी। इतनी खतरनाक इंजरी के बावजूद उन्होंने मैच लड़ा। मैच के दौरान देखकर लगा ही नहीं कि उन्हें चोट लग गई है।

खैर फिन ने इस बार दिखा दिया कि वो रिंग में क्या कर सकते हैं। ऐज के साथ उनके अच्छे मुकाबले की उम्मीद पहले से की जा रही थी। अब देखना होगा कि उनकी ये इंजरी कब सही होगी। जल्द ही वो इस बारे में फैंस को अपडेट देंगे। इस हफ्ते Raw के एपिसोड में भी वो नज़र नहीं आए थे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications