WWE WrestleMania 39 में हुए Hell in a Cell मैच में डीमन किंग का बुरी तरह फटा सिर, तस्वीर देखकर आपका दिल दहल उठेगा

Pankaj
WWE WrestleMania 39 में हुआ जबरदस्त मुकाबला
WWE WrestleMania 39 में हुआ जबरदस्त मुकाबला

Finn Balor: WWE WrestleMania 39 के दूसरे दिन फिन बैलर (Finn Balor) और ऐज (Edge) के बीच जबरदस्त Hell in a Cell मैच हुआ। शो के सबसे शानदार मैचों में से एक ये था। ऐज ने इस मुकाबले में जीत हासिल की। दोनों सुपरस्टार्स ने जीत के लिए अपनी हदें पार की। बैलर को नुकसान जरूर हुआ। उनके सिर पर चोट लग गई। शायद ये चोट उन्हें लैडर से लगी। सिर उनका बुरी तरह फट गया। आप अगर उनकी तस्वीर देखेंगे तो दिल दहल जाएगा। ये तस्वीर खुद बैलर ने पोस्ट की है।

ट्रिपल ने शो के बाद बैलर की इंजरी पर अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि मेडिकल स्टाफ द्वारा उनका ध्यान रखा जा रहा है और ज्यादा चिंता वाली बात नहीं है। उन्होंने ये भी बताया कि मैच के दौरान भी स्टाफ ने उन्हें टांके लगाए थे। ट्रिपल एच ने बैलर की जमकर तारीफ भी की।

WWE WrestleMania में Finn Balor को मिली हार

मेनिया में 7 बाद WWE Hell in a Cell मैच देखने को मिला। फैंस की उम्मीद के मुताबिक ये मुकाबला रहा। इस मैच में डीमन किंग कैरेक्टर में बैलर नज़र आए। ये देखकर भी फैंस को अच्छा लगा। नतीजा जरूर कुछ अलग रहा। सभी को लगा था कि फिन मैच में जीत हासिल करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि अपने प्रदर्शन से जरूर उन्होंने सभी का दिल जीत लिया।

इस मुकाबले में दोनों सुपरस्टार्स ने चेयर, लैडर और टेबल्स का खूब प्रयोग किया। बैलर को चोट शायद लैडर से लगी। ऐज का ये गलत मूव उनके ऊपर पड़ गया। मुकाबले में केंडो स्टिक का भी बहुत प्रयोग हुआ।

खैर मैच के अंत में ऐज का विकराल रूप देखने को मिला। ऐज ने बैलर को स्पीयर दिया। इसके बाद उन्होंने बैलर के सिर के नीचे चेयर रखी। फिर चेयर से उनके सिर पर हमला किया। बैलर पूरी तरह धराशाई हो चुके थे। ऐज ने उन्हें पिन करते हुए जीत हासिल कर ली। ऐज और बैलर की राइवलरी शानदार रही। दोनों ने एक क्लासिक मैच भी अंत में दिया।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।