हाल में हमने बताया था कि पिछले हफ़्ते रॉ में जिंदर महल के खिलाफ मैच के दौरान फिन बैलर को कंकशन हुआ था। समरस्लैम पीपीवी में सैथ रॉलिंस के हाथों चोटिल होने के बाद रैसलमेनिया के बाद वाली रॉ में बलर ने वापसी की थी। वापसी के एक हफ्ते बाद ही उन्हें जिंदर महल के हाथों कंकशन का सामना करना पड़ा। यह बात अभी साफ नहीं है कि इसका लॉन्ग टर्म में क्या फर्क पड़ेगा, लेकिन निश्चित ही आयरिश किंग के लिए दुख की बात है। फिन बैलर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट किया, ?#finnfriday@JinderMahalpic.twitter.com/W2ae9XbAtM — Finn Bálor (@FinnBalor) 14 April 2017 जो पिक्चर उन्होंने इसमें जोड़ी है, उसमें जिंदर महल ने वर्ल्ड वाइड बैलर क्लब की टीशर्ट पहनी हुई थी। उसके देखते हुए यह लगता है कि बैलर उस हादसे के बाद जिंदर महल से बिल्कुल भी नाराज नहीं है। डेव मेल्ट्जर की रिपोर्ट के अनुसार इन दोनों ही सुपरस्टार्स के लिए ना तो बैकस्टेज और ना ही लॉकर रूम में कोई नाराजगी है। सुपरस्टार शेक अप के बाद अब दोनों अलग-2 ब्रांड का हिस्सा है। फिन बैलर रॉ का हिस्सा है, तो जिंदर महल स्मैकडाउन लाइव का। इन दोनों के बीच किसी भी वक़्त कोई ऑन स्क्रीन एंगल बनता दिखाई नहीं डे रहा। जिंदर महल इस समय मौजों राउली के साथ फिउड में हैं, तो फिन बैलर के बारे में जानकारी अगले हफ्ते रॉ में मिले। WWE सुपरस्टार्स को जो चोट लगती है, वो असली में लगती है। गलतियाँ होती है और अगर वो अनजाने में होती है, तो उन्हें छोड़ देना चाहिए। फिन बैलर आगे बढ़ चुके हैं, अब फैंस को भी आगे बढना चाहिए, जोकि जिंदर महल को फायर करने की बात कर रहे थे।