WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड का इंतजार इस बार सभी को था। मेन इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने जे उसो और जिमी उसो के साथ मिलकर फैमिली सेलिब्रेशन मनाया। ये सेलिब्रेशन कुछ ही देर बाद अखाड़े में बदल गया। फैंस ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) का इंतजार कर रहे थे लेकिन वो नहीं आए। फिन बैलर (Finn Balor) ने आकर रोमन रेंस को चुनौती दी और उनके ऊपर हमला कर दिया। रोमन रेंस काफी गुस्से में नजर आए।Message SENT.#SmackDown @FinnBalor @WWERomanReigns @HeymanHustle pic.twitter.com/bVe5xc0oCo— WWE (@WWE) August 28, 2021क्या अगले हफ्ते WWE SmackDown में रोमन रेंस और फिन बैलर के बीच मैच होगा?शो के बीच में ऐलान किया गया था कि रोमन रेंस का फैमिली सेलिब्रेशन होगा। पॉल हेमन के ऊपर भी सभी की नजरें टिकी थी। रोमन रेंस, जे उसो और जिमी उसो अपने-अपने टाइटल के साथ रिंग में आए। पॉल हेमन ने सभी के लिए अपनी बात रखी। इसके बाद पॉल हेमन ने जॉन सीना की बेइज्जती भी की। पॉल हेमन ने कहा कि जॉन सीना की रोमन रेंस ने इस रिंग से छुट्टी कर दी है। इसके बाद सभी को लगा की ब्रॉक लैसनर आएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिन बैलर ने जबरदस्त एंट्री की। फिन बैलर ने कहा कि उनके मौके को जॉन सीना ने चुरा लिया था लेकिन वो इस बात को भूले नहीं है। बैलर ने ये भी कहा कि लैसनर की वापसी से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ेगा और वो अपना चैलेंज जारी रखेंगे। फिन बैलर ने रोमन रेंस को इसके बाद अगले हफ्ते यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच के लिए चैलेंज कर दिया। रोमन रेंस ने इसका कोई जवाब नहीं दिया।बैलर ने इसके बाद रेंस के ऊपर अटैक कर दिया था। जे उसो और जिमी उसो ने बैलर के ऊपर हमला किया। इसके बाद स्ट्रीट प्रॉफिट्स ने आकर बवाल मचा दिया। बैलर ने इसके बाद अपना फिनिशिंग मूव देकर रोमन रेंस को चेतावनी दे दी। रेंस काफी गुस्से में लग रहे थे। जिमी और जे उसो को भी अब नए प्रतिद्वंदी स्ट्रीट प्रॉफिट्स के रूप में मिल गए है।रेंस और बैलर के बीच अब मैच हो सकता है। बैलर ने वापसी के बाद ही रेंस को चैलेंज कर दिया था। जॉन सीना की वजह से ये मैच नहीं पाया था। बैलर अभी भी मैच चाहते हैं। रेंस ने इस बार कोई जवाब नहीं दिया। अगले हफ्ते शायद इन दोनों के बीच मैच हो सकता है।.@FinnBalor wants a shot at the #UniversalTitle NEXT WEEK on #SmackDown! @WWERomanReigns @WWEUsos @HeymanHustle pic.twitter.com/rzI0EbEK4g— WWE (@WWE) August 28, 2021