रोमन रेंस की हालत खराब करने वाले दिग्गज को WWE ने Raw में किया ड्राफ्ट, बहुत बड़ी जिम्मेदारी के साथ मचाएंगे बवाल

WWE ने फिन बैलर के लिए लिया बड़ा फैसला
WWE ने फिन बैलर के लिए लिया बड़ा फैसला

WWE सुपरस्टार फिन बैलर ने कुछ दिन पहले ब्लू ब्रांड में रोमन रेंस (Roman Reigns) की हालत खराब कर दी थी। फिन बैलर (Finn Balor) को अब रेड ब्रांड में ड्राफ्ट कर दिया गया है। सबसे अच्छी खबर ये है कि रेड ब्रांड में हमेशा फिन बैलर लाइमलाइट में रहेंगे। WWE ने उनके लिए बड़े प्लान तैयार किए है। रेड ब्रांड के एपिसोड में इस हफ्ते ड्राफ्ट का आयोजन हुआ और बैलर को लेकर बड़ा ऐलान किया गया।

Ad

WWE Raw में नजर आएंगे दिग्गज फिन बैलर

बैलर का रेड ब्रांड में जाना WWE के लिए अच्छी बात है। बैलर को यहां WWE द्वारा अच्छा पुश दिया जाएगा। ड्रू मैकइंटायर अब ब्लू ब्रांड का हिस्सा बन गए है। साल 2017 के बाद पहली बार मैकइंटायर ब्लू ब्रांड में नजर आएंगे। रेड ब्रांड में मैकइंटायर ने अभी तक जो रोल निभाया है वो शायद कोई दूसरा नहीं निभा सकता है लेकिन बैलर ये काम अच्छे से कर सकते हैं।

WrestleVotes की हालिया रिपोर्ट के अनुसार मैकइंटायर के रोल को रेड ब्रांड में अब फिन बैलर निभाएंगे। बैलर के पास रेड ब्रांड में अब बड़ी जिम्मेदारी होगी। क्रिएटिव टीम ने भी बैलर के लिए बहुत बड़े प्लान तैयार किए है।

Ad

ड्रू मैकइंटायर ने ब्लू ब्रांड में जाने के बाद रोमन रेंस को चुनौती दे दी है। मैकइंटायर ने कहा कि वो रोमन रेंस को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीतेंगे। वहीं बैलर भी अब रेड ब्रांड में बिग ई को चुनौती दे सकते हैं। बैलर अगर अगले चैंपियन बनेंगे तो फिर ये रेड ब्रांड के लिए अच्छा होगा। ब्लू ब्रांड में बैलर ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया था। कुछ समय पहले ही NXT से मेन रोस्टर में बैलर ने एंट्री की थी और सबसे पहले रोमन रेंस को चुनौती दी।

Extreme Rules 2021 में कुछ दिन पहले बैलर का मुकाबला रोमन रेंस के साथ यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए हुआ था। इस मैच में बैलर अपने डीमन अवतार में नजर आए थे। पूरी राइवलरी में बैलर ने रोमन रेंस की हालत खराब कर दी थी। हालांकि अंत में जीत रोमन रेंस की हुई। अब रेड ब्रांड में अपना जलवा फिन बैलर दिखाएंगे। बैलर के आने से रेड ब्रांड की व्यूअरशिप में भी बढ़ोत्तरी होगी।

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications