WWE SmackDown के पहले रोस्टर के रैसलर्स अब कहां हैं ?

20 साल पहले अगस्त 1999 में WWE ने अपने "B" शो की शुरुआत की थी। अप्रैल 1999 में WWF ने पायलट टेस्ट किया था और उसके बाद इस नए शो की शुरुआत की गई। दर्शकों के लिए ओवलट्रोन ने स्मैकडाउन को नया रूप दिया। उस समय एटिट्यूड एरा के समय मंडे नाइट रॉ शो अच्छा चल रहा था। दूसरे शो के लिए नई स्टोरीलाइन और नए रैसलर्स को लेकर थोड़ा संशय ज़रूर था। इसका पहला शो कैंसस सिटी से प्रसारित किया गया जहां दर्शकों की भीड़ लगी हुई थी। शो की बढ़िया शुरुआत हुई और सभी ने इसे पसंद किया। लेकिन पहले शो के रैसलर्स आज कहाँ हैं? इसी बात को लेकर हम चर्चा करेंगे:

Ad

मीन स्ट्रीट

youtube-cover
Ad

मीन स्ट्रीट पोस्से का स्मैकडाउन के पहले शो में बड़ी भूमिका था। वहां उनकी भिड़ंत द रॉक, ट्रिपल एच, मैनकाइंड और शेन मैकमैहन से हुई। वो गए तो थे शेन की मदद करने लेकिन रॉक और मैनकाइंड ने उन्हें आसानी से संभाल लिया। उन्होंने साल 2001 में कंपनी छोड़ दिया। WWE.com के एक आर्टिकल के अनुसार पेटे गैस, एक ऑफिस सप्लाई कंपनी के लिए काम करते हैं और हाल ही में एक किताब भी लिख चुके हैं। रॉडनी की लैंडस्केपिंग कंपनी है तो वहीं जोए एब्स अपने फैमिली कार रिपेयर शॉप में काम करते हैं।

मिस्टर ऐस, चायना और जैफ जैरेट

23-52-46-aa0ef-1501968338-500

इंटेरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को लेकर बिल्ली गन और जैफ जैरेट के बीच फ्यूड चल रहा था। दूसरे मैच में मिस्टर ऐस की जीत हुई तो वहीं चायना रिंग में डेबरा के खिलाफ अपना हिसाब बराबर करने उतरी। इसके बाद चायना इंटेरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बनी लेकिन साल 2001 में कंपनी छोड़ दी। उसके बाद वो निजी समस्याओं से लड़ते रही और 2016 में उनकी मौत हो गयी। उसके बाद उन्हें हॉल ऑफ फेम में भी जगह दी गयी थी। मिस्टर ऐस को काफी सिंगल पुश मिले लेकिन वो कहीं भी कामयाब नहीं हुए। थोड़े समय के लिए वो टैग टीम में कामयाब हुए लेकिन 2004 में उन्होंने कंपनी छोड़ दी। 2014 में टैग टीम के रूप में उनकी वापसी हुई लेकिन ड्रग्स के सेवन के चलते वो काम नहीं कर सकें। अभी वो NJPW का हिस्सा हैं। जैफ जैरेट अपना नाम बनाने के लिए 1999 में कंपनी छोड़ दी और WCW में गए जहां वो वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बने। इसके बाद उन्होंने TNA बनाई, जहां समोआ जो, कर्ट एंगल और एजे स्टाइल्स जैसे रैसकर्स शामिल है।

फारूक और ब्रैडशॉ

4e87c-1501968496-800

शो की पहली रात टैग टीम चैंपियनशिप के लिए ट्रिपल थ्रेट मैच हुआ। किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इसमें ब्रेडशॉ थे जो आगे जाकर JBL बने और कई ख़िताब और अनडिस्प्यूटेड चैंपियन बने। स्मैकडाउन लाइव को बनाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी और आज भी इसी के लिए काम करते हैं। फारूक जिनका असली नाम रोन सिमन्स है, वो अपने टीम पार्टनर ब्रेडशॉ की तरह कामयाब नहीं हो पाएं। वो आज के लेजेंड कॉन्ट्रैक्ट से जुड़े हुए हैं और कभी कभार कॉमेडी सेगमेंट में दिखते रहते हैं।

केन और एक्स-पैक

06-23-00-51e28-1501968663-500

ट्रिपल थ्रेट मैच की दूसरी टैग टीम थी केन और एक्स- पैक की जोड़ी। मैच में एक्स- पैक पिन हुए थे और सबसे पहले एरीना से बाहर गए। इस शो के बाद एक्स- पैक का कंपनी में और भी कई बेहतरीन फ्यूड हुए लेकिन उन्होंने 2002 में कंपनी छोड़ दी। इसके बाद उन्होंने दुनिया भर काम किया और TNA में भी कामयाबी हासिल की। वो भी WWE के लेजेंड कॉन्ट्रैक्ट से जुड़े हुए हैं। वहीं केन ने अपना मास्क उतारा और कई ख़िताब जीतें। हालांकि अब वो सन्यास ले चुके हैं लेकिन फिर भी कंपनी के काम देखते रहते हैं।

अंडरटेकर और बिग शो

youtube-cover
Ad

स्मैकडाउन के पहले एपिसोड में हमे अंडरटेकर और बिग शो के बीच अजीब जोड़ी देखने मिली। टेकर पूरे समय कमेंट्री बॉक्स में बैठे रहे और उन्होंने 7 फीट के रैसलर को प्रेरित करने के लिए बस एक थप्पड़ मारा। बिग शो ने अकेले दम पर मैच जीता। अंडरटेकर WWE प्रोग्रामिंग का बड़ा हिस्सा थे और पूरा रैसलमेनिया उन्ही के आस पास बनाया गया था। उनके नाम रैसलमेनिया की सबसे बड़ी स्ट्रीक है। रैसलमेनिया 33 पर रोमन रेन्स के खिलाफ हारने के बाद उन्होंने रिंग में अपना कोट और ग्लव्स रख दिया था। इसका मतलब ये है कि उन्होंने सन्यास ले लिया है लेकिन इसके बारे में पक्के तौर से कुछ कहा नहीं जा सकता। बिग शो अभी भी WWE प्रोग्रामिंग का हिस्सा हैं और कभी कभार मैचेस का हिस्सा बनते रहते हैं। वो नए और युवा स्टार्स को पुश देने का काम करते हैं। बिग शो साल 1999 से कंपनी का हिस्सा बने हुए हैं।

अल स्नो और द बिग बॉसमैन

youtube-cover
Ad

हार्डकोर टाइटल के लिए हुए मैच में अल स्नो की भिड़ंत द बिग बॉसमैन से हुई। ये उनके बीच फ्यूड की शुरुआत थी और ये फ्यूड खराब ढंग से खत्म हुआ। अल शो लम्बे समय के लिए TNA और इम्पैक्ट रैसलिंग क् हिस्सा बने रहे। वो 2017 तक शो से जुड़े रहे। अभी को UK में अपनी ट्रेनिंग अकादमी शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं। द बिग बॉसमैन डेवलपमेंटल में रैसलर्स को ट्रेनिंग देने चले गए। इसके बाद उन्हें साल 2003 में रिलीज़ कर दिया गया। उनका आखरी मैच उन्होंने जापान में IWA चैंपियनशिप के लिए खेला। 2004 में दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गयी और 2016 में उन्हें हॉल ऑफ फेम में जगह दी गयी।

रोड डॉग और क्रिस जैरिको

youtube-cover
Ad

क्रिस जैरिको ने रोड डॉग के खिलाफ अपना इन रिंग डेब्यू किया। मैच में उन्होंने डॉग को टेबल पर पावरबोम्ब कर दिया जिसकी वजह से डॉग को विजेता घोषित किया गया। रोड डॉग अभी रैसलिंग नहीं करते लेकिन कंपनी का हिस्सा है। बिल्ली गन के साथ उन्होंने वापसी की और 2014 में टैग टीम ख़िताब जीता। वो अब बैकस्टेज काम करते हैं और स्मैकडाउन के साथ साथ NXT के लेखक हैं। इसके अलावा वो कई बैकस्टेज सेगमेंट के प्रोड्यूसर हैं। जैरिको कंपनी में पार्ट टाइमर की भूमिका निभाते हैं। वो रुकने का नाम नहीं ले रहे और कुछ महीनों पहले ही US ख़िताब जीते थे।

टेस्ट और स्टेफ़नी मैकमैहन

youtube-cover
Ad

टेस्ट ने जब स्टेफ़नी मैकमैहन के सामने शादी का प्रस्ताव रखा तब ऐसा लगा उन्हें बड़ा पुश मिल रहा है लेकिन तभी चुपके से ट्रिपल एच ने उनसे शादी कर ली। इसके बाद टेस्ट के लिए कंपनी में कुछ नहीं बचा और उन्हें अल्बर्ट के साथ जोड़ी बनानी पड़ी। टेस्ट का WWE में करियर अच्छा रहा था लेकिन फिर वैलनेस पालिसी भंग करने के बाद उन्होंने कंपनी छोड़ने का फैसला किया। उन्होंने 2009 में कंपनी छोड़ दी और फिर कुछ समय बाद ऑक्सिकोडोने कि ज्यादा मात्रा के कारण उनका देहान्त हो गया। स्टेफ़नी मैकमैहन आज भी WWE की प्रोग्रामिंग का अहम हिस्सा हैं। उस समय वो ऑन स्क्रीन टैलेन्ट थी लेकिन अब वो बैकस्टेज काम करती हैं। वो मंडे नाइट रॉ की कमिश्नर हैं और WWE की चीफ ब्रैंड ऑफीसर।

मैनकाइंड और शेन मैकमैहन

youtube-cover
Ad

शेन मैकमैहन को जहां मैनकाइंड से लड़ना था वहीं उन्हें उनकी बहन के लिये टेस्ट द्वारा आये प्रस्ताव का जवाब भी देना था। मैनकाइंड के खिलाफ उनका खतरनाक मैच हुआ और इसमें चायना और ट्रिपल एच के दखल से उन्होंने जीत दर्ज की। WWE में शेन का ठीक ठाक करियर रहा और उन्होंने लम्बे समय बाद उन्होंने रैसलमेनिया 32 में वापसी की जहां उन्हें अंडरटेकर के खिलाफ लड़ना पड़ा। इसके बाद उन्होंने स्मैकडाउन के कमिश्नर की पोस्ट संभाल ली है और हाल ही में रैसलमेनिया 33 पर एजे स्टाइल्स के खिलाफ लड़ चुके हैं। मिक फॉली और WWE के संबंध कभी अच्छे नहीं रहे। वो रॉ के जनरल मैनेजर थे लेकिन कुछ समय बाद उन्हें स्टेफ़नी ने काम से निकाल दिया। असल मे उनकी हिप सर्जरी हुई थी और इस वजह से वो ज्यादा सफर नहीं कर सकते थे।

आइवरी, टोरी और लुना

youtube-cover
Ad

इवनिंग गाउन मैच में आइवरी की भिड़ंत टोरी से हुई। इस मैच को लेकर जेरी लौलेर बड़े उत्साहित दिखाई दे रहे थे। ऊपर दिए वीडियो में कुछ आपत्तिजनक दृश्य भी हैं जिन्हें सेंसर किया गया है। आइवरी ने 2005 तक WWE में काम किया और फिर इंडिपेंडेंट सिर्किट में कुछ समय काम करने के बाद रैसलिंग छोड़ दी। साल 2001 में ECW स्टार रैवेन के साथ झगड़ा होने के बाद टोरी को रिलीज कर दिया गया। वो आज एक योगा स्टूडियो चलाती हैं। वहीं 2000 में लुना का बैकस्टेज झगड़ा हो गया था जिसके बाद उन्हें रिलीज़ कर दिया गया। 2010 में उनका देहान्त हो गया। लेखक: डेनियल मेसी, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications