WWE WrestleMania 38 का आयोजन 2 और 3 अप्रैल को होगा। इस बार मैच कार्ड काफी तगड़ा लग रहा है। कई बड़े मुकाबले इस इवेंट में होंगे। फैंस को कुछ बड़े सरप्राइज भी देखने को मिलेंगे। खैर रेसलमेनिया (WrestleMania) 38 के स्टेज की पहली झलक भी अब सामने आ गई है। इस बार कुछ खास अंदाज में इस स्टेज को तैयार किया जा रहा है। WWE WrestleMania 38 में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच होगा ऐतिहासिक मुकाबलाWrestleMania 38 का आयोजन 2 दिन का होगा। WWE के टॉप सुपरस्टार्स इस इवेंट में हिस्सा लेंगे। रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच इस इवेंट में सबसे बड़ा मुकाबला होगा। दोनों के बीच टाइटल vs टाइटल मुकाबला होगा। नाईट 2 में इस मैच का आयोजन होगा। इसके बाद शार्लेट फ्लेयर और रोंडा राउजी के बीच भी Smackdown विमेंस चैंपियनशिप के लिए मुकाबला देखने को मिलेगा। बैकी लिंच और बियांका ब्लेयर के बीच भी Raw टैग टीम चैंपियनशिप मैच होगा। Raw और Smackdown टैग टीम चैंपियनशिप के लिए भी इस इवेंट में मुकाबला देखने को मिलेगा। ऐज और एजे स्टाइल्स के बीच भी ड्रीम मुकाबला होगा। सैथ रॉलिंस के ऊपर भी सभी की नजरें टिकी होंगी। रॉलिंस को इस मेगा इवेंट में मैच तो मिल गया लेकिन उनके प्रतिद्वंदी का ऐलान अभी तक नहीं हुआ। मेगा इवेंट में ही उनके प्रतिद्वंदी का खुलासा होगा।एक ट्विटर यूजर ने WrestleMania स्टेज की तस्वीर का खुलासा किया। अगर आप तस्वीर देखेंगे तो लगेगा कि अभी बहुत काम बचा हुआ है। maria@IMTHEBOSSLEGIT#wrestlemania stage set up so far 5:51 AM · Mar 31, 202223338#wrestlemania stage set up so far 👀 https://t.co/fa77oERSKJWrestleMania 38 को इस बार खास अंदाज में हाइप किया गया है। खासतौर पर रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच होने वाले मुकाबले को ज्यादा एडवर्टाइज किया गया है। इन दोनों की राइवलरी को अभी तक WWE ने शानदार अंदाज में बिल्ड किया है। केविन ओवेंस का शो भी WrestleMania 38 में होगा। WWE दिग्गज स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन इस शो में नजर आएंगे। इस सैगमेंट में काफी कुछ फैंस को देखने को मिलेगा। उम्मीद के मुताबिक WWE ने कुछ बड़ा सरप्राइज जरूर प्लान किया होगा। अब देखना होगा कि इस इवेंट में क्या सरप्राइज कंपनी द्वारा दिया जाएगा।