5 मौजूदा WWE सुपरस्टार्स जो अपनी हेल्थ कंडीशन से परेशान हैं 

डेनिएल ब्रायन और द फीन्ड
डेनिएल ब्रायन और द फीन्ड

#2 पूर्व WWE चैंपियन शेमस- सर्वाइकल स्पाइनल स्टेनोसिस

शेमस
शेमस

शेमस अपने पुराने दोस्ट ड्रू मैकइंटायर के साथ WWE प्रोग्रामिंग में लौट आए हैं, लेकिन कुछ ही सालों पहले द केल्टिक वॉरियर लगभग रिटायर होने की कगार पर पहुंच गए थे। 2018 में फैंस को पता चला था कि शेमस सर्वाइकल स्पाइनल स्टोनोसिस से जूझ रहे हैं। शेमस ने कहा था कि उन्हें ऐसा लग रहा था कि वह रेसलिंग नहीं कर पाएंगे।

"कई बार ऐसे मौके आए थे जब मैंने सोचा कि क्या मैं यह कर पाउंगा? खास तौर से जब मुझे WrestleMania के बाद उस मैच में कन्कशन हुआ था। मैंने खुद को जितना हो सका उतने बेस्ट शेप में लाया। मेरे लिए पहले 10 साल केवल वॉर्मअप थे क्योंकि असली संघर्ष तो अब शुरु हुआ है।"

#1 पूर्व WWE चैंपियन ब्रे वायट- मेंटल हेल्थ

द फीन्ड कैरेक्टर लाने के बाद से ब्रे वायट ने खूब सफलता हासिल की है। फीन्ड गिमिक ने पूर्व WWE चैंपियन के करियर को नई ऊचाइयों पर ले जाने का काम किया है। हालांकि, 2020 में उन्होंने खुलासा किया था कि वह निगेटिव चीजों से घिर गए हैं। वायट ने इंस्टाग्राम पर बताया कि फैंस की आलोचना से उनके मेंटल हेल्थ पर असर पड़ा और परिवार की वजह से उनकी जान बची है।

"अधिक ताकत के साथ अधिक जिम्मेदारी भी आती है। हमारी दुनिया में निगेटिव चीजों का काफी प्रभाव है। मेंटल हेल्थ की समस्या काफी बढ़ गई है। अच्छे बनिए इससे किसी की जान बच सकती है। उन्होंने मेरी बचाई।"

Quick Links