5 कदम जो रोमन रेंस को दर्शकों के बीच और भी लोकप्रिय बनाने के लिए WWE ने उठाए

#3 द शील्ड की यादें ताजा करना

द शील्ड को लेकर WWE फैंस हमेशा उत्साहित रहते हैं। हालांकि पिछला शील्ड रीयूनियन सही नहीं रहा लेकिन फिर भी WWE उसकी याद दिलाने का कोई मौका नहीं गंवाती। इससे रोमन रेंस को मदद मिलती है। इस हफ्ते रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस एक साथ रिंग में उतरने वाले थे। ये वापस शील्ड रीयूनियन की ओर एक इशारा था।

रॉलिंस के मैच के दौरान दर्शक रोमन रेंस को चीयर कर रहे थे और उनकी वापसी की उम्मीद लगाए बैठे थे। इससे दर्शकों में रोमन रेंस की बढ़ती लोकप्रियता दिखाई दे रही है। दर्शक द बिग डॉग का समर्थन करते दिखाई दे रहे है।