WWE के दो ब्रांड एक्सटेंशन की अच्छी और बुरी बातें

gq1nlzmjxk0-1466156679-800

इफ हफ्ते की ख़बरें ब्रांड एक्सटेंशन को लेकर थी। अगले महीने इसका होना पक्का है, लेकिन इसकी योजनओं के बारे में अबतक कुछ पता नहीं है। इसलिए जबतक इसे लेकर कोई घोषणा नहीं होती तब तक दर्शक इसके बारे में केवल अफवाहें ही सुननी पड़ेगी। ताज़ा अफवाह ये है कि WWE दोनों ब्रैंड्स के स्टोरीलाइन के लिए अगल अगल PPV करनेकी योजना बना रही है। रही बात ब्रैंड एक्सटेंशन की WWE ने कभी ऐसा कुछ नहीं किया है। पहले कंपनी ने ब्रैंड के PPV में अदला-बदली कर दी थी। इससे रॉ और स्मैकडाउन को अपने अपने स्टोरीलाइन पर काम करने का मौका मिलेगा। चार बड़े PPV के बाद ही दोनों मिलकर एक बड़ा PPV किया करते थे। इसके पहले ब्रैंड का एक्सटेंशन 14 साल पहले हुआ था। लेकिन इस बार सबकुछ अगल है। इस बार WWE के पास टैलेंट की कोई कमी नहीं है, खासकर NXT में। कंपनी अभी दर्शकों को कुछ नया दिखने के काम में लगी हुई है और इसके साथ ही वें ब्रैंड का भी विभाजन कर रही है। क्या इससे उन्हें कुछ नया मिलेगा? या इससे वापस दर्शक ऊब जाएंगे? ये रही WWE के दो ब्रांड एक्सटेंशन की 5 अच्छी और बुरी बातें। #5 अच्छी बात: दोनों शो USA में होंगे और WWE नेटवर्क पर दिखाई देंगे पहली बार जब WWE का ब्रैंड विभाजन हुआ तब WWE के दर्शकों को इसे देखने में बहुत दिक्कत हुई थी। उस समय उन्हें PPV देखने लिए $44.99 देना पड़ता था। स्मैकडाउन जो माय नेटवर्क या फिर CW नेटवर्क पर आया करता था और इसे देखने के लिए उन्हें अगल से पैसे देने पड़ते थे। उस समय दोनों चैनल पर देखने के लिए कुछ सीमाएं थी और स्मैकडाउन पर अपने पसंदीदा स्टार को देखने के लिए आपको अलग से पैसे देने पड़ते थे। उस समय रॉ के रिकैप से बचने के लिए यही करना पड़ता था। तब तो सोशल मीडिया भी नहीं थे। आज के स्मैकडाउन को दर्शक SyFy नेटवर्क पर देख सकते हैं और ब्रैंड एक्सटेंशन के बाद अब ये USA में लौट रहा है। इसके अलावा अब दर्शकों के पास WWE नेटवर्क की सुविधा है जहाँ पर पैसे कम देने पड़ते हैं और ज्यादा दिक्कत भी नहीं होती। ये सस्ता भी है और उनके लिए अच्छा है जो लाइव शो नहीं देख पाते। यहाँ पर दर्शकों की जीत है। #4 बुरी बात: ये जल्द खत्म होगा और बुरे तरीके से cm-punk-va-contra-luke-harper-1466156925-800 हफ्ते में टीवी पर ये शो सात घंटे आता है और इसके अलावा ये WWE नेटवर्क पर भी दिखाया जाएगा। लेकिन ब्रांड के एक्सटेंशन के बाद इसमें दिखाने के लिए ज्यादा कुछ नहीं बचेगा। उन्हें लगेगा की अब यहाँ पर दिखाने के लिए कुछ नहीं बचा। ढेर सरे विकल्प होने के कारण दर्शकों के पास भी अपनी इच्छा का देखने के लिए बहुत कुछ होगा। इसलिए वें सभी शो नहीं देखेंगे, खासकर तब जब NXT टेकओवर स्पेशल इतना अच्छे से कर रही है। #3 अच्छी बातें: सुपरस्टार्स को की ज्यादा मौके मिलेंगे apollocorbin-1454152631-800-1466157051-800 ब्रैंड एक्सटेंशन के बाद रुसेव, सिजेरो और अपोलो क्रुज जैसे स्टार को काफी फायदा होगा। अगल रॉस्टर बनने के बाद इन्हें जगह पाने के लिए पहले जैसा संगर्ष करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। यहाँ पर उन्हें अच्छी स्टोरीलाइन और अच्छा करैक्टर मिलेगा। यहाँ पर उन्हें ज्यादा समय मिलेगा जिससे उनका अनुभव बढ़ेगा और वें अच्छा काम कर पाएंगे। इससे स्टार्स और दर्शक दोनों को फायदा होगा। #2 बुरी बात: WWE के क्रिएटिव टीम की समस्या maxresdefault3-1466157152-800 हाल ही के दिनों में WWE के क्रिएटिव टीम को बड़ी आलोचना हुई है। उनके काम टीवी पर थोड़े मंद दिखाई दिए। वें काफी समय बाद एक अच्छा शो करते हैं, लेकिन ज्यादातर उनके शो कुछ खास नहीं देखा गया। जब तक कंपनी अपने लेखकों को हिल्ला कर जागती नही तबतक मुझे उनसे कुछ ज्यादा अपेक्षा नहीं है। देखते हैं, WWE ने अजीब चीज़ें होती है। #1 अच्छी बात: इससे सबको फायदा होगा 044_wm32_04022016mm_3724-397e3b62c8b2d7ccac5855997a37baf8-1460018504-800-1466157310-800 हमारे पास थोड़ी जानकारी है लेकिन उसके देखकर ये कहा जा सकता है कि WWE सही दिशा में बढ़ रही है। स्मैकडाउन 17 साल बाद वापस लाइव होगा, वो भी USA नेटवर्क पर। सुपरस्टार्स को ज्यादा समय, अच्छे कैरक्टर्स और अच्छे PPV मिलेंगे। अपने कंपनी दर्शकों को अपनी ओर रिझाने में कामयाब होती है तो इससे स्टार्स के साथ साथ उनके सेल्स को भी फायदा पहुंचेगा। अगर WWE इस बात को लेकर सच में गंभीर है तो उन्हें थोड़े बदलाव के साथ नहीं कहानियां लानी होगी, जिससे दर्शकों की इसमें रूचि बने रहे। लेखक: सारा हिर्श, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी