5 कारण जिसकी वजह से आपको रैसलमेनिया 33 के लिए उत्साहित होना चाहिए

tourism-1485426879-800
रैसलमेनिया 33 अब तक का सर्वश्रेष्ठ रैसलमेनिया हो सकता है। अगर आप एक रैसलिंग फैन हैं, तो इस बात की बहुत ज्यादा संभावनाएं हैं कि आपने रैसलमेनिया को लाइव देखने का सपना जरूर देखा होगा। हम हर साल यह इवेंट अपने घर में TV में देखते है, और यह एक बहुत ही ज्यादा बड़ा इवेंट साबित होता है। यह इवेंट एक शानदार वातावरण बनाकर जाता है।
Ad
Ad
कुछ लोगों के लिए यह उनकी ज़िंदगी का एक सपना होता है। कुछ लोगों के लिए तो यह हर साल की प्रथा की तरह बन गया है। पूरी दुनिया में ऐसे रैसलिंग फैन्स मौजूद हैं जो साल भर अपने पैसे रैसलमेनिया के टिकट खरीदने के लिए बचाते हैं। जब आप रैसलमेनिया के मेज़बान शहर में जाते हैं तो बात सिर्फ रैसलमेनिया तक ही नहीं रह जाती है। यह उन सब चीजों का जश्न मनाने के लिए हो जाती है, जो बातें प्रो रैसलिंग से जुड़ी होती हैं।
Ad
आप नए लोगों से मिलते हो और नए रीती रिवाज के बारे में जानते हो। आप अपनी जिंदगी का एक बहुत ही अच्छा समय जीते हैं। तो अब हम क्योंकि ऑरलॉडो की ओर बढ़ रहे हैं तो आपको बता दें कि यह शहर के लिए उत्साहित होने की कई वजह है। आइये आपको बताते है, कि रैसलमेनिया 33 के लिए क्यों आपको उत्साहित होना चाहिए।
Ad

#1 ऑरलॉडो टूरिज्म

अगर आप USA के भ्रमण करने लायक क्षेत्र ढूंढेंगे तो शायद आपको ज्यादा ऐसी जगहें नहीं मिलेगी जो ऑरलॉडो से बेहतर है। चाहे आप देश के बाहर जा रहे हो या फिर देश के अंदर ही कहीं जा रहे हो। एक बात तो पक्का है कि आपको इस मेज़बान शहर में ऐसा कुछ जरूर मिलेगा जो आपका मनोरंजन करेगा। इसके अलावा मौसम के अच्छे होने की संभावनाएं भी काफी ज्यादा है।
Ad
वहां ऑरलॉडो मैजिक, डिजनीलैंड, यूनिवर्सल स्टूडियोज़, कई रेस्टोरेंट और बार की लंबी कतारें लगी हैं। जहां एक ओर रैसलमेनिया की वजह से आपको कई रैसलिंग इवेंट में प्रमोशन में हिस्सा लेने का मौका देता है। वहीं इसके अलावा आपको और भी कई मौके मिलते हैं। ऑरलॉडो एक छोटी जगह नहीं है। यहां आपको कई सारी अन्य जगह भी मिलेंगी।आपको मनोरंजन का कोई न कोई जरिया जरूर मिल जाएगा जब आप इस शानदार मेजबान शहर में आएंगे।
Ad

#2 साइट्रस बाउल

citrus-1485426834-800
Ad
2008 में जब रैसलमैनिया 24 ऑरलॉडो में हुआ था तब उसके इंफ्रास्ट्रक्चर के बारे में कुछ शिकायतें हुई थी। मगर अब ऑरलॉडो के साइट्रस बाउल में काफी सुधार लाए गए हैं। रैसलमेनिया 24 में अगर कुछ कमी रह भी गई थी तो इस बार ऐसा नहीं होगा। खुले वातावरण वाले एरीना में फैंस को बहुत मजा आएगा। यह सेट एक्स्ट्रा-आर्डिनरी रहेगा। इसके अलावा इसमें फैंस की संख्या भी अच्छी रहेगी। और सभी सफल एडिशन में फैंस की जनसँख्या लगभग 75000 के आस-पास रहती है।

Ad

#3 NXT टेकओवर

takeover-1485426742-800
Ad
NXT टेकओवर शानदार इवेंट होता है। भले ही कार्ड कैसा भी हो, एक बात की पक्की है कि दर्शकों को कुछ बहुत ही शानदार मैच देखने को मिलते हैं। इसमें रैसलर्स कुछ ऐसे शानदार परफॉरमेंस देते हैं जो दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। और इस बार होने वाले टेकओवर में बात कुछ ज्यादा ख़ास रहेगी। जैसा कि कई लोग जानते हैं कि ऑरलॉडो शुरू से ही NXT का घर रहा है। चाहे वो शो की बात हो या फिर परफॉरमेंस सेंटर की। यह वही जगह है जहां NXT ने सफलता की सीढियां चढ़ी है। और इस बात की भी संभावनाएं है कि हम कुछ पुराने चेहरे वापस आते देखें। सुपरस्टार्स जैसे आसुका और टाई डीलिंजर की वापसी के साथ कई और कलाकार आकर NXT में अपने शानदार परफॉरमेंस देकर लोगों का दिल जीत लेंगे।
Ad

#4 हॉल ऑफ़ फेम

hof-1485426796-800

हॉल ऑफ़ फेम की सेरेमनी हमेशा से ही बहुत शानदार रहती है, और इसमें सभी फैंस के साथ साथ सुपरस्टार्स को भी काफी दिलचस्पी रहती है। क्योंकि इस इवेंट में WWE के महान दिग्गज सुपरस्टार्स को सम्मानित किया जाता है। अब जैसा कि आप जानते है,कि इस बार कर्ट एंगल का नाम हॉल ऑफ़ फेम के लिए पहला नाम है। तो इस बार का हॉल ऑफ़ फेम सुपरस्टार्स से भरा हुआ होगा। खासकर जब इस बार इतने बड़े बड़े सितारों का हॉल ऑफ़ फेम में नाम आने की अफवाहें फ़ैल रही हैं। इस हॉल ऑफ़ फेम की वजह से WWE यूनिवर्स को एक अलग अवसर प्राप्त होता है। जिसमें वो रैसलर्स को अलग रूप में देख पाते हैं। स्टेज का और क्राउड का हिस्सा बनकर यह रैसलर्स सूट बूट में आते है, और यह WWE में साल की सबसे फैंसी नाईट होती है। हॉल ऑफ़ फेम की रात जब सभी दिग्गज रैसलर आकर अपने सुनहरे पल को याद करते है, और सबके साथ अपनी कहानी और किस्सों की बातें होती है। तो तैयार हो जाइये पुरानी से लेकर नई कहानियां और किस्से सुनने के लिए।

#5 ऐसा शो जिसमे सभी मैच शानदार होंगे

Ad
stacked-1485426707-800 पिछली बार का रैसलमेनिया श्राप के समान रहा था। क्योंकि इस शो में कई सुपरस्टार चोटिल होने कि वजह से उपस्थित नहीं हो पाए थे। जिसकी वजह से अंतत यह शो एक फ्लॉप शो से कम नहीं रहा था। इसमें WWE की कोई गलती नहीं बल्कि WWE ने तो काफी कोशिश की थी कि यह इवेंट एक शानदार इवेंट रहे। मगर बिज़नेस में कभी कभी ऐसा होता है।और हमे इस बात को ऐसे ही स्वीकार कर लेना चाहिए। लेकिन इस साल हालात कुछ अच्छे नजर आ रहे है, फिर चाहे वो सुपरस्टार्स हो या फिर पुराने WWE के दिग्गज हो। सभी का स्वास्थ्य अच्छा है और सभी रैसलर तंदरुस्त नजर आ रहे हैं। फिन बैलर से भी उम्मीद है कि वो कभी भी वापसी कर सकते हैं। यह शो रैसलमेनिया के इतिहास का सबसे भरा भराया शो रहेगा। यह शो WWE के इतिहास का सबसे शानदार शो हो सकता है।
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications