WWE Royal Rumble मैच के लिए 5 Superstars के नाम का हुआ ऐलान, मौजूदा चैंपियन का दिखेगा जलवा

WWE Royal Rumble 2022 का आयोजन 30 जनवरी को होगा
WWE Royal Rumble 2022 का आयोजन 30 जनवरी को होगा

WWE Royal Rumble 2022 का आयोजन कुछ ही घंटे बाद होगा। WWE ने इस इवेंट का शानदार बिल्डअप किया है। कई मैचों का ऐलान हो गया है। मेंस और विमेंस रंबल मैच के लिए भी कई सुपरस्टार्स की एंट्री का ऐलान हो गया। मेंस और विमेंस रंबल पर सभी की निगाहें टिकी होंगी। हर बार बड़ा सरप्राइज WWE द्वारा इस मैच में फैंस को दिया जाता है।

Ad

WWE दिग्गज साशा बैंक्स की विमेंस रंबल मैच में होगी एंट्री

विमेंस रंबल मैच के लिए अभी तक 23 सुपरस्टार्स की एंट्री का ऐलान हो गया हैं। वहीं मेंस रंबल के लिए भी 25 सुपरस्टार्स का नाम सामने आ गया है। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में भी कुछ सुपरस्टार्स ने अपनी एंट्री का ऐलान किया। इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन शिंस्के नाकामुरा और रिक बूग्स ने ट्विटर के जरिए ऐलान किया कि वो इस बार मेंस रंबल मैच का हिस्सा रहेंगे। WWE सुपरस्टार रिकोशे भी इस मैच में शामिल रहेंगे।

विमेंस रंबल मैच में भी इस बार काफी मजा आएगा। कई दिग्गज इस मैच में नजर आएंगे। कुछ बड़े सुपरस्टार्स की एंट्री का ऐलान WWE ने पहले ही कर दिया था। विमेंस रंबल मैच में दो और सुपरस्टार्स हिस्सा लेंगे। WWE ऑफिशियल सोन्या डेविल ने एक बार फिर सभी को चौंका दिया। वो भी इस बार विमेंस रंबल मैच का हिस्सा रहेंगी। इसके अलावा पूर्व चैंपियन साशा बैंक्स का जलवा भी विमेंस रंबल मैच में दिखेगा।

Ad
Ad

मेंस और विमेंस रंबल मैच के अलावा भी कुछ बड़े मुकाबले इस इवेंट में होंगे। ब्रॉक लैसनर और बॉबी लैश्ले के बीच WWE चैंपियनशिप के लिए ड्रीम मैच होगा। इस मैच का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस मैच में जरूर फैंस को बड़ा सरप्राइज देखने को मिलेगा। लैश्ले लगातार अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। अब देखना होगा कि वो WWE चैंपियनशिप हासिल कर पाएंगे या नहीं।

रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच भी WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। WWE ने इन दोनों की राइवलरी को अभी तक शानदार अंदाज में बिल्ड किया है। इस बार रोमन रेंस की बादशाहत खत्म हो सकती है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications