"WWE में Roman Reigns को ऊपर उठाने और उनकी सफलता के पीछे Paul Heyman का हाथ रहा"- AEW दिग्गज का बयान

Pankaj
WWE दिग्गज रोमन रेंस को लेकर आई प्रतिक्रिया
WWE दिग्गज रोमन रेंस को लेकर आई प्रतिक्रिया

Dan Lambert: पिछले तीन साल से रोमन रेंस (Roman Reigns) का WWE रन बहुत ही जबरदस्त चल रहा है। साल 2020 में रेंस ने हील टर्न लिया था और इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज वो WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। पूर्व AEW सुपरस्टार और मैनेजर डैन लैम्बर्ट (Dan Lambert) ने कहा है कि रेंस को ऊपर उठाने में पॉल हेमन (Paul Heyman) का बहुत बड़ा हाथ रहा।

SummerSlam 2020 से रोमन रेंस की WWE में असली कहानी शुरू हुई थी। उन्होंने हील टर्न लिया था और इसके बाद पॉल हेमन भी उनके साथ आ गए थे। इससे पहले रेंस ने फेस के रूप में काम किया था लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। पॉल हेमन के बाद रेंस के साथ जे उसो, जिमी उसो आए। हाल ही में सोलो सिकोआ और सैमी ज़ेन भी उनके साथ आ गए हैं।

पूर्व AEW सुपरस्टार और मैनेजर डैन लैम्बर्ट का बड़ा बयान सामने आया

डैन लैम्बर्ट ने Sportskeeda Wrestling पर बात करते हुए बड़ा बयान दिया। डैन ने रेंस के 2015 से 2018 रन के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि रेंस ने इस दौरान क्या संघर्ष किया। उन्होंने कहा,

रोमन रेंस को लेकर अलग तरह की बातें सामने आती है। कई बार लगता है कि ये एक सीखने की प्रक्रिया थी। कई बार लगता है कि आपको तुरंत टॉप पर पहुंचने का शॉट मिल गया। ये सीखने की प्रक्रिया ज्यादातर MMA में होती है। आपको हमेशा नीचे से शुरूआत करनी होती है। सभी चीजें सीखनी होती है और तब जाकर टॉप पर पहुंचना होता है। रिंग में हर तरह का काम आपको सीखना होता है। मुझे लगता है कि रोमन रेंस ने कुछ साल ये ही काम किया।
रेंस लगातार साल दर साल अच्छे होते गए। मुझे लगता है कि उन्हें ऊपर उठाने और उनकी सफलता के पीछे पॉल हेमन का हाथ रहा। द ब्लडलाइन में जो भी चीजें इस समय चल रही है वो बहुत ही शानदार हैं। ये सब पॉल की वजह से हो रहा है।

youtube-cover

रोमन रेंस इस समय WWE में जबरदस्त काम कर रहे हैं। 800 दिन से ज्यादा उन्हें चैंपियन के रूप में हो गए।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications