WWE में 122 दिनों पहले आखिरी मैच लड़ने वाले रेसलर ने लिया बड़ा फैसला, नए कॉन्ट्रैक्ट का हुआ खुलासा

WWE के साथ बड़े सुपरस्टार ने किया री-साइन (फोटोज: WWE.com)
WWE के साथ बड़े सुपरस्टार ने किया री-साइन (फोटोज: WWE.com)

Asuka re-signs with WWE: WWE सुपरस्टार ओस्का (Asuka) ने कंपनी के साथ री-साइन कर लिया है। इसका खुलासा हाल में एक रिपोर्ट में हुआ है। चोटिल चल रहीं 42-वर्षीय सुपरस्टार ने आखिरी बार 122 दिनों पहले बैकलैश (Backlash 2024) में कायरी सेन के साथ मिलकर अपनी विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप को जेड कार्गिल और बियांका ब्लेयर के खिलाफ डिफेंड किया था। वह इस मैच को जीतने और अपने टाइटल को रिटेन करने में असफल रही थीं।

Ad

ओस्का उस समय अगले हफ्ते होने वाले Queen of the Ring टूर्नामेंट के एक मुकाबले का हिस्सा होने वाली थीं लेकिन चोट के चलते उन्हें इससे दूर कर दिया गया था। अब PWInsider Elite ने यह जानकारी दी है कि एंप्रेस ऑफ टुमॉरो ने कंपनी के साथ कई सालों की एक डील साइन कर ली है। इस रिपोर्ट में इससे ज्यादा जानकारी इस समय नहीं दी गई है।

Ad

इस समय उनके ग्रुप डैमेज कंट्रोल की डकोटा काई भी चोटिल हैं। ओस्का ने WWE में NXT चैंपियनशिप को एक बार, WWE विमेंस चैंपियनशिप को तीन बार, तथा SmackDown विमेंस चैंपियनशिप को एक बार जीता है। इसके साथ ही वह चार बार WWE विमेंस टैग टीम चैंपियन रही हैं। इसमें दो बार कायरी सेन उनके साथ थीं, जबकि एक-एक बार शार्लेट फ्लेयर और एलेक्सा ब्लिस ने उनका साथ दिया था।

WWE सुपरस्टार ओस्का ने रिया रिप्ली के साथ मैच की इच्छा जताई

ओस्का रिंग से भले ही दूर हैं लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उन्होंने कुछ समय पहले एक फिल्म के पोस्टर में बदलाव करते हुए अपनी और रिया रिप्ली की फोटो लगाकर ऑनलाइन पोस्ट की थी। इसके बाद इन दोनों के बीच मैच को संभावना को बल मिला था। इसको बाद में रिया रिप्ली ने अपने जवाब से कंफर्म कर दिया था।

रिया की स्टोरी इस समय लिव मॉर्गन और डॉमिनिक मिस्टीरियो के साथ चल रही है। रिया और उनके साथी डेमियन प्रीस्ट ने Bash in Berlin 2024 में लिव और डॉमिनिक को हरा दिया था। उनके बीच स्टोरी इस हफ्ते Raw में भी जारी रही। यह देखना होगा कि जब ओस्का वापस आती हैं, तो उनकी स्टोरी रिया के साथ कब और कैसे होती है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications