'WWE WrestleMania को...'- ब्लडलाइन के खूंखार रेसलर को लेकर दिग्गज की भविष्यवाणी 

WWE
WWE दिग्गज ने खतरनाक रेसलर को लेकर दिया बयान (Photo: WWE.com)

Matt Hardy Praise Jacob Fatu: WWE SmackDown में डेब्यू के बाद से जेकब फाटू (Jacob Fatu) का दबदबा देखने को मिला है। अभी तक उन्हें कोई भी मात नहीं दे पाया है। यहां तक कि रोमन रेंस को भी उन्होंने धराशाई कर दिया है। हफ्ते दर हफ्ते वो फैंस को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। 10 बार के पूर्व चैंपियन मैट हार्डी ने अब उन्हें लेकर बड़ा बयान दिया है। हार्डी का नाम दिग्गजों की लिस्ट में आता है। अपने भाई के साथ उन्होंने 10 बार WWE टैग टीम चैंपियनशिप हासिल की थी। कई सालों से वो रेसलिंग की दुनिया में काम कर रहे हैं।

Ad

हाल ही में WWE दिग्गज मैट हार्डी ने अपने The Extreme Life of Matt Hardy पॉडकास्ट पर जेकब फाटू और ज़िला फाटू की जमकर तारीफ की। पूर्व WWE सुपरस्टार ने कहा कि जहां समोअन रेसलिंग फैमिली ने बहुत ही प्रतिभाशाली रेसलर पैदा किए हैं, वहीं जेकब फाटू अपनी ही लीग में हैं। उन्होंने ये भी कहा कि आने वाले कुछ सालो में वो WrestleMania में काफी सुर्खियां बटोर सकते हैं।

मैट हार्डी ने भविष्यवाणी करते हुए कहा,

जेकब फाटू आने वाले 10 सालों के भीतर WrestleMania को हेडलाइन कर सकते हैं। कंपनी को फाटू के रूप में एक उपहार मिल गया है। एक बार फिर समोअन वंश ने गिफ्त दिया है। वो बहुत ही ताकतवर रेसलर हैं। ये उनके खून में है। ये उनके जीन और DNA में है। जेकब बहुत अलग दिखते हैं क्योंकि वो बहुत खास हैं। ज़िला फाटू भी स्पेशल हैं लेकिन जेकब की बात अलग है। वो बहुत आगे जाएंगे। अगर उनकी हेल्थ सही रही तो बहुत अच्छा करेंगे।
Ad

WWE SmackDown में हुआ था रोमन रेंस के ऊपर खतरनाक हमला

SmackDown में सोलो सिकोआ ने अपनी ब्लडलाइन के साथ बवाल मचाया हुआ है। उनके साथ टामा टोंगा, टांगा लोआ और जेकब फाटू हैं। खूंखार रेसलर फाटू की वजह से उन्हें बहुत मजबूती मिल रही है। उनका सामना करना किसी के लिए भी बहुत मुश्किल हो रहा है। 16 अगस्त, 2024 को हुए ब्लू ब्रांड के एपिसोड में उन्होंने रोमन रेंस की हालत भी खराब कर दी थी। उनका अटैक इतना खतरनाक था कि रिंग में रेंस बेबस नज़र आए।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications