4 बार के पूर्व चैंपियन ने WWE को कहा अलविदा, 9 साल के लंबे सफर का हुआ अंत?

..
पूर्व चैंपियन के कंपनी छोड़ने से WWE को लगा झटका
पूर्व चैंपियन के कंपनी छोड़ने से WWE को लगा झटका

WWE: WWE और UFC के हाल ही में TKO ग्रुप में मर्जर के बाद कुछ बदलाव दिखने शुरू हो गए हैं। कुछ स्टार्स और ऑफिशियल्स के कंपनी छोड़ने की संभावनाएं बताई जा रही थी। हालिया रिपोर्ट्स की मानें, तो पूर्व 24/7 चैंपियन इलायस (Elias) अब WWE रोस्टर का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने संभावित तौर पर WWE को अलविदा कह दिया है।

Ad

4 बार के 24/7 चैंपियन इलायस साल 2014 से WWE का हिस्सा थे। इलायस एक समय प्रोग्रामिंग में लगातार कई बड़े स्टार्स के साथ रिंग शेयर करते हुए दिखते थे लेकिन पिछले कुछ महीनों से वो टीवी से पूरी तरह से दूर थे। पहले आई कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया था कि इलायस का WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साल 2022 में समाप्त हो गया था।

2023 में वो WWE प्रोग्रामिंग में दिखे थे। इस स्थति पर BWE ने अपनी नई रिपोर्ट में यह साफ कर दिया है कि 35 साल के इलायस का WWE के साथ कोई भी प्रोफेशनल कॉन्ट्रैक्ट नहीं है। देखा जाए तो इलायस के WWE में 9 साल के सफर का अंत हो गया है।

Ad

इलायस अपने करियर में इन-रिंग एक्शन से ज्यादा गिटार के साथ सैगमेंट्स के लिए जाने जाते थे। फैंस को उनका हील के रूप में काम काफी पसंद था। अपने WWE करियर में इलायस ने कोई बड़ी चैंपियनशिप नहीं जीती, लेकिन उन्होंने रोमन रेंस, जॉन सीना जैसे टॉप स्टार्स के साथ रिंग शेयर की है।

मई 2023 में आखिरी बार WWE प्रोग्रामिंग का हिस्सा बने थे Elias

भले ही इलायस का कॉन्ट्रैक्ट 2022 में खत्म हो गया था लेकिन वो आखिरी बार WWE प्रोग्रामिंग का हिस्सा मई 2023 में बने थे। Raw में आईसी चैंपियनशिप का नंबर 1 कंटेंडर पाने के लिए बैटल रॉयल मैच हुआ था। इसे मुस्तफा अली ने जीता था। इलायस ने किसी सिंगल्स मुकाबले को आखिरी बार अक्टूबर 2022 में जीता था।

पूर्व 24/7 चैंपियन ने हील के रूप में फैंस का बहुत मनोरंजन किया था। हालांकि, साल 2022 में वो इलायस के भाई इजेक्यूल के कैरेक्टर में दिखे थे। इस समय वो बेबीफेस थे। केविन ओवेंस और इजेक्यूल के बीच चली स्टोरीलाइन को फैंस ने बहुत पसंद किया था। हालांकि, कुछ दिन बाद अचानक इजेक्यूल के कैरेक्टर को खत्म कर दिया गया था। इलायस के WWE छोड़ने से कंपनी का झटका लग सकता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications