WWE के पूर्व चैंपियन आर-ट्रुथ (R-Truth) ने इस बार यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) को लेकर बड़ा बयान दिया। आर-ट्रुथ ने कहा कि रोमन रेंस अभी अपने करियर के शिखर पर नहीं पहुंचे। करीब 480 दिन से रोमन रेंस ने यूनिवर्सल चैंपियनशिप अपने पास रखी है। WWE में रोमन रेंस का ये रन सबसे शानदार चल रहा है। WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार वो अब बन चुके हैं। WWE सुपरस्टार आर-ट्रुथ ने यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस को लेकर दिया बड़ा बयानपिछले साल अगस्त में रोमन रेंस ने वापसी कर हील टर्न लिया था। इसके बाद पॉल हेमन भी उनके साथ आ गए। एक हफ्ते के अंदर ही रोमन रेंस ने यूनिवर्सल चैंपियनशिप अपने नाम कर ली थी। WWE After the Bell पॉडकास्ट में इस बार आर-ट्रुथ नजर आए। रोमन रेंस को लेकर उन्होंने कहा, रोमन रेंस अभी अपने करियर के शिखर पर पर नहीं पहुंचे हैं। मुझे ऐसा बिल्कुल भी नहीं लगता है। रोमन रेंस ने शिखर पर पहुंचने के लिए कदम आगे बढ़ा दिए है। रेसलिंग वर्ल्ड में इस समय रोमन रेंस की चर्चा होती है। रोमन रेंस अब काफी परिपक्व भी हो गए है। हर लेवल के हिसाब से मैंने उनकी सफलता देखी है। रोमन रेंस इस समय WWE के सबसे बड़े फैक्टर है। WWE@WWEThe One. The Champ. The Chief. The #NeedleMover #SmackDown @WWERomanReigns @HeymanHustle8:15 AM · Dec 18, 20212926553The One. The Champ. The Chief. The #NeedleMover #SmackDown @WWERomanReigns @HeymanHustle https://t.co/FJD4DAeTH2आर-ट्रुथ भी WWE में काफी लंबे समय से काम कर रहे हैं। विंस मैकमैहन और आर-ट्रुथ बहुत अच्छे दोस्त भी हैं। Day 1 पीपीवी में रोमन रेंस का मुकाबला इस बार ब्रॉक लैसनर के साथ होगा। इससे पहले भी वो ब्रॉक लैसनर को हरा चुके हैं। 1 जनवरी, 2022 को इस पीपीवी का आयोजन होगा। रोमन रेंस और लैसनर के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच पर सभी की नजरें टिकी हुई है। इस राइवलरी में हर हफ्ते नया मोड़ आ रहा है। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में रोमन रेंस ने पॉल हेमन के ऊपर अटैक कर दिया था। इसके बाद लैसनर ने आकर पॉल हेमन को बचाया। लैसनर ने द उसोज और रोमन रेंस का बुरा हाल कर दिया। ब्रॉक लैसनर अब WWE के नए यूनिवर्सल चैंपियन बन सकते हैं।