WWE द्वारा सस्पेंड किए गए फेमस Superstar ने 120 दिन बाद रिंग में की धमाकेदार एंट्री, पूर्व चैंपियन के ऊपर किया खतरनाक अटैक

Pankaj
WWE फैंस को पूर्व चैंपियन ने दिया सरप्राइज
WWE फैंस को पूर्व चैंपियन ने दिया सरप्राइज

Matt Riddle: WWE WrestleMania 39 के बाद रॉ (Raw) का पहला एपिसोड अच्छा रहा। यहां फैंस को बड़ा सरप्राइज मिला। पूर्व चैंपियन मैट रिडल (Matt Riddle) ने धमाकेदार वापसी की। फैंस ने उन्हें जबरदस्त अंदाज में चीयर भी किया।

Ad

दरअसल Raw में द मिज़ का सैगमेंट देखने को मिला। उन्होंने WrestleMania 39 को लेकर अपनी बात रखी। इसके बाद रिडल ने वापसी की। दोनों के बीच ब्रॉल भी देखने को मिला। मिज़ की हालत मैट ने खराब की। WWE ने इन दोनों के बीच सिंगल्स मैच का ऐलान भी कर दिया है। अब अगले हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में दोनों की टक्कर होगी।

Ad

WWE सुपरस्टार मैट रिडल को कंपनी ने किया था सस्पेंड

पिछले साल 5 दिसंबर को Raw के एपिसोड में रिडल और केविन ओवेंस का मुकाबला द उसोज़ के साथ हुआ था। मैच के बाद सोलो सिकोआ ने रिडल के ऊपर खतरनाक अटैक किया था। बयान दिया गया था कि इंजरी की वजह से मैट अब एक्शन से दूर रहेंगे। हालांकि बाद में कुछ अलग ही खबर सामने आई थी। दरअसल कंपनी ने उन्हें 60 दिन के लिए सस्पेंड कर दिया था। वो ड्रग टेस्ट में वो फेल हो गए थे। WWE द्वारा उन्हें रीहैब पर भेजा गया था।

कुछ महीने पहले कंपनी ने उनका सस्पेंशन खत्म कर दिया था। उनकी वापसी को लेकर भी तमाम खबरें सामने आ रही थी। अब उनकी जबरदस्त वापसी हो गई है। कंपनी ने उनके लिए तगड़ा प्लान जरूर बनाया होगा। पिछले कुछ साल उनके लिए अच्छे रहे।

रैंडी ऑर्टन के साथ टैग टीम डिवीजन में रिडल ने अच्छा काम किया था। दोनों का Raw टैग टीम चैंपियनशिप रन शानदार रहा था। रैंडी की वजह से मैट को बहुत फायदा हुआ। पिछले साल मई में ऑर्टन भी इंजरी की वजह से एक्शन से बाहर हो गए थे। इसके बाद रिडल का सिंगल्स रन भी बढ़िया रहा था। खैर अब देखना होगा कि रिडल किस अंदाज में काम करेंगे। कंपनी द्वारा उन्हें पुश दिया जाएगा तो मजा आएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications