"The Undertaker का मेरी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज करने में छोटा रोल रहा था"- WWE से निकाले गए Superstar का खुलासा

Pankaj
पूर्व WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
पूर्व WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Zack Ryder: पूर्व WWE सुपरस्टार जैक रायडर (Zack Ryder) उर्फ मैट कार्डोना (Matt Cardona) ने इस बार बड़ा खुलासा किया है। रेसलमेनिया (WrestleMania) 35 के दौरान रायडर ने चेल्सी ग्रीन को प्रपोज किया था। ये साल 2019 की बात है। रायडर ने एक छोटी स्टोरी शेयर की और बताया की इसमें द अंडरटेकर (The Undertaker) का भी छोटा रोल रहा था।

Ad

AdFreeShows में इस बार जैक रायडर ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा,

WrestleMania 35 से पहले मैंने चेल्सी ग्रीन को प्रपोज किया था, मुझे अपने साथ अंगूठी लानी थी। मुझे पता था कि वो मेरा बैग चैक नहीं करेगी, हालांकि कुछ भी हो सकता था। क्या पता वो अपना ब्रश निकालने के लिए बैग देखे और फिर अंगूठी भी देख ले। अगर होटल में छुपा देता तो क्या पता वो देख लेती। आप कुछ नहीं जानते। मुझे अंडरटेकर के कास्केट की याद आई। मैंने अंगूठी उसमें रख दी क्योंकि कुछ भी हो जाए वो उसमें नहीं देख सकती थी।
मुझे लगा था कि ग्रीन कास्केट को बिल्कुल नहीं देखेंगी। हालांकि वो एक टॉय के लिए वहां चलीं गई थी। उन्होंने कास्केट नहीं खोला। मुझे पता था कि वो वहां रखी चीजों को नहीं देखेंगी। द मिज़ ने मुझे इसके बाद अंडरटेकर को सभी चीजें बताने के लिए कहा था।

चेल्सी ग्रीन और रायडर ने साल 2021 में शादी की थी। दोनों को कंपनी ने रिलीज कर दिया था और इसके बाद ही शादी की।

WWE में फ्यूचर में जैक रायडर की वापसी हो सकती है

रायडर कई बार कंपनी में अपनी वापसी के संकेत दे चुके हैं। इस बार मेंस रॉयल रंबल मैच में अपनी एंट्री के संकेत रायडर ने दिए थे। हालांकि वो नज़र नहीं आए। ग्रीन ने जरूर विमेंस रॉयल रंबल मैच में एंट्री कर फैंस को सरप्राइज दिया था। जैक कई बार ट्रिपल एच के साथ काम करने की इच्छा जता चुके हैं। फ्यूचर में उनकी सरप्राइज वापसी कंपनी में जरूर हो सकती है। अगर ऐसा हुआ तो फिर ये उनके करियर के लिए अच्छा रहेगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications