WWE में 5 महीनों से मिल रही हार का सिलसिला खत्म करने के बाद भावुक हुआ पूर्व चैंपियन, फैंस को धन्यवाद देते हुए कही मजेदार बात

Pankaj
WWE सुपरस्टार ने दिया अपना खास रिएक्शन
WWE सुपरस्टार ने दिया अपना खास रिएक्शन

Baron Corbin: पूर्व WWE यूएस चैंपियन बैरन कॉबिन (Baron Corbin) के लिए पिछले कुछ महीने अच्छे नहीं रहे। उन्हें लगातार हार का सामना करना पड़ा और उनकी बुकिंग भी कुछ खास नहीं हुई। अब ऐसा लग रहा है कि उनके अच्छे दिन शुरू हो गए। पिछले पांच महीनों से उन्हें एक भी जीत नहीं मिली थी। लगातार उन्हें हार का सामना करना पड़ रहा था। अब उनकी ये हार की स्ट्रीक खत्म हो गई है। इस पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।

पेरिस में इस बार Saturday Night Main Event हुआ और यहां Raw रोस्टर के सुपरस्टार्स ने धमाल मचाया। बैरन कॉर्बिन को यहां फैंस ने बहुत चीयर किया। उनका सिंगल्स मुकाबला रिक बूग्स के साथ हुआ। कॉर्बिन ने यहां जीत हासिल की। 5 महीने बाद उनकी लूजिंग स्ट्रीक खत्म होने पर फैंस भी खुश दिखाई दिए। पिछले साल उन्होंने अंतिम जीत हासिल की थी।

बैरन कॉर्बिन ने अब एक इमोशनल ट्वीट भी किया। उन्होंने पेरिस की जनता को धन्यवाद दिया।

ये रात अविश्वसनीय थी। धन्यवाद पेरिस। मुझे लगता है कि अब यहां से जाना होगा क्योंकि ये एक ऐसी रात थी जिसे मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा।

पिछले साल दिग्गज JBL को बैरन कॉर्बिन का मैनेजर बनाया गया था। इसके बाद से उनकी बुकिंग कुछ अच्छी नहीं रही और इस बात से फैंस भी हमेशा गुस्से में रहे। कुछ दिग्गजों ने भी इसके लिए कंपनी को कोसा। लगातार 22 मैच हारने के बाद अब कॉर्बिन को जीत मिली है। फैंस ने इस बार बैरन को स्टैंडिंग ओवेशन भी दिया।

क्या WWE द्वारा Baron Corbin को बड़ा पुश दिया जाएगा?

अब देखना होगा कि बैरन कॉर्बिन का आगे का रन कैसा रहेगा। कंपनी द्वारा उन्हें तगड़ा पुश दिया जाएगा या नहीं ये देखने वाली बात होगी। कॉर्बिन पहले ब्लू ब्रांड में काम करते थे। पिछले साल उनकी Raw में एंट्री कराई गई थी। Smackdown में कुछ बड़े मैचों का हिस्सा वो रहे थे। ऐसा अभी तक रेड ब्रांड में नहीं हो पाया। फैंस चाहते हैं कि बैरन को बड़ा पुश देकर आगे बढ़ने का मौका देना चाहिए।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications