"WWE में बैकी लिंच के खिलाफ सिर्फ 26 सेकंड में चैंपियनशिप हारने के बाद मुझे बहुत दुख हुआ था"

WWE सुपरस्टार ने दिया बहुत बड़ा बयान
WWE सुपरस्टार ने दिया बहुत बड़ा बयान

WWE समरस्लैम (SummerSlam) 2021 में बैकी लिंच (Becky Lynch) ने वापसी कर सभी को सरप्राइज दिया था। हालांकि बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) के लिए ये इवेंट बिल्कुल भी सही साबित नहीं हुई। 26 सेकंड में बियांका ब्लेयर को बैकी लिंच ने हरा दिया था। बियांका ब्लेयर ने यहां अपनी स्मैकडाउन (SmackDown) विमेंस चैंपियनशिप गंवाई थी। Peter Rosenberg on Cheap Heat से बात करते हुए बियांका ब्लेयर ने इस मैच को लेकर अपना बयान दिया। बियांका ब्लेयर ने कहा कि उन्हें इस बार से बहुत दुख पहुंचा था।

Ad

WWE SummerSlam में हुआ था बैकी लिंच और बियांका ब्लेयर के बीच मैच

वैसे SummerSlam 2021 में बियांका ब्लेयर और साशा बैंक्स के बीच मैच तय किया गया था। मैच के दौरान ही ऐलान किया गया कि साशा बैंक्स मौजूद नहीं रहेंगी। हालांकि इसका कारण आज तक पता नहीं चल पाया। इसके बाद कार्मेला ने रिंग में एंट्री की और बियांका ब्लेयर को चुनौती दी। किसी को नहीं पता था कि बैकी लिंच इसके बाद वापसी करेंगी। बैकी लिंच ने वापसी की और कार्मेला पर अटैक किया। इसके बाद बैकी लिंच ने बियांका ब्लेयर को चुनौती दी थी। 26 सेकंड में बैकी लिंच ने बियांका ब्लेयर को हरा दिया था।

बियांका ब्लेयर ने इस मैच को लेकर दिया बड़ा बयान दिया और कहा,

SummerSlam का पूरा दिन मेरा अच्छा रहा था। सभी चीजें अंतिम मिनट में हुई। मोटेंज फोर्ड मेरे साथ पूरे दिन थे और उन्होंने मुझे मोटिवेट किया था। मैं चैंपियन थी लेकिन बैकी लिंच के खिलाफ 26 सेकंड में हार गईं। मुझे इस बात से बहुत दुख हुआ था। दुख ज्यादा इस बात से हुआ कि मेरी शुरूआत अच्छी रही लेकिन बहुत जल्दी मैं हार गई थीं।

बियांका ब्लेयर ने भी नहीं सोचा था कि उन्हें इतनी जल्दी हार का सामना करना पड़ेगा। बैकी लिंच और बियांका ब्लेयर की इसके बाद भी राइवलरी जारी रही थी। दोनों को रेड ब्रांड में ड्राफ्ट किया गया। दोनों के बीच मैच भी देखने को मिले लेकिन बियांका ब्लेयर चैंपियनशिप वापस नहीं ला पाईं। रेड ब्रांड में इस समय बियांका ब्लेयर शानदार काम रही हैं। वहीं बैकी लिंच का चैंपियनशिप रन भी शानदार चल रहा है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications