पूर्व WWE NXT क्रूजरवेट चैंपियन और मौजूदा स्मैकडाउन (SmackDown) सुपरस्टार एंजल (Angel) ने इस बार द उसोज के ऊपर तंज कसा है। एंजल ने कहा कि रोमन रेंस (Roman Reigns) के बिना द उसोज कुछ भी नहीं है। एंजल और हम्बर्टो इस समय साथ में काम कर रहे हैं। दोनों सुपरस्टार्स ने अभी तक टैग टीम के रूप में अच्छा काम किया है।WWE सुपरस्टार एंजल ने द उसोज को लेकर दी बहुत बड़ी प्रतिक्रियाTalking Smack में इस हफ्ते एंजल ने द उसोज के साथ मैच टीज किया। उन्होंने संकेत दिए कि SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप के लिए वो अब जा सकते हैं। SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप इस समय द उसोज के पास है और वो जबरदस्त काम कर रहे हैं। एंजल ने कहा,हमने पिछले हफ्ते चैंपियन को हराया तो आगे भी हम ये काम कर सकते हैं। टॉप पर पहुंचना हमारा लक्ष्य है। इसके लिए हमें जो भी करना होगा वो करेंगे। अगर द उसोज की तरफ से रोमन रेंस अलग हो जाएंगे तो फिर वो कुछ भी नहीं है और ये बात सभी को पता है।पिछले हफ्ते शिंस्के नाकामुरा और रिग बूग्स को एंजल और हम्बर्टो ने हराया था। ये दोनों कुछ समय बाद SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप के लिए द उसोज को टक्कर दे सकते हैं। इस राइवलरी में काफी मजा आएगा। वैसे रोमन रेंस के साथ मिलकर द उसोज ने अभी तक काफी अच्छा काम किया है। रोमन रेंस की वजह से द उसोज को भी बहुत फायदा हुआ है।रोमन रेंस का हील रन पिछले एक साल से बहुत ही शानदार चल रहा है। द उसोज की वजह से ये ग्रुप और भी तगड़ा हो गया है। ब्लू ब्रांड में सभी की नजरें रोमन रेंस और द उसोज के ऊपर होती है। एंजल ने अब फ्यूचर के लिए बड़ी राइवलरी टीज कर दी है। एंजल और हम्बर्टो टैग टीम के रूप में काफी अच्छा काम कर रहे हैं और इन्हें पुश भी दिया जा सकता है। दोनों को द उसोज के साथ राइवलरी में काफी फायदा भी पहुंचेगा। अब देखना होगा कि इनके बीच राइवलरी की शुरूआत कब होगी।WWE@WWE#LosLotharios pick up an impressive win on #SmackDown!@AngelGarzaWwe @humberto_wwe7:19 AM · Nov 13, 2021986200#LosLotharios pick up an impressive win on #SmackDown!@AngelGarzaWwe @humberto_wwe https://t.co/dDogSxhveR