Scrypts: WWE सुपरस्टार स्किप्ट्स (Scrypts) जल्द ही कंपनी को अलविदा कहने वाले हैं। उनके कॉन्ट्रैक्ट और भविष्य को लेकर रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। स्क्रिप्ट्स ने खुद ही इस चीज़ के संकेत दे दिए हैं कि रिपोर्ट एकदम सही है और जल्द ही WWE के साथ उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो जाएगा।
Fightful Select ने अपनी हालिया रिपोर्ट में बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि NXT सुपरस्टार स्क्रिप्ट्स असल में जल्द ही फ्री एजेंट बनने वाले हैं। जून 2024 में उनका WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने वाला है। अभी स्क्रिप्ट्स असल में NXT ब्रांड में आउट ऑफ मड फैक्शन के सदस्य के तौर पर काम कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि वो WWE के साथ नई डील साइन कर सकते हैं।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि WWE से जाने के बाद भी स्क्रिप्ट्स असल में सिडनी अकीम नाम से काम करते हुए नज़र आ सकते हैं। थोड़े समय पहले ही स्क्रिप्ट्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आकर बताया कि वो नई बुकिंग स्वीकार करने वाले हैं। उन्होंने इसके लिए अपना मेल अड्रेस और अन्य जानकारी भी साझा की। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना नाम भी बदल लिया है।
आप नीचे उनकी पोस्ट देख सकते हैं:
एक फैन ने थोड़े समय पहले ही स्क्रिप्ट्स की पोस्ट पर भावुक प्रतिक्रिया दी थी। इसमें उन्होंने बताया कि जेवॉन के खिलाफ मैच में स्क्रिप्ट्स का प्रदर्शन बहुत शानदार रहा। उन्होंने यह भी बताया कि यह NXT स्टार WWE से जाने के बाद ज्यादा समय तक बेरोजगार नहीं रहेंगे। स्क्रिप्ट्स ने इसपर भी अपनी प्रतिक्रिया दी और कुछ इमोजी पोस्ट किए।
आप नीचे यह पोस्ट भी देख सकते हैं:
WWE में स्क्रिप्ट्स का सफर उतार-चढाव वाला रहा है
NXT में स्क्रिप्ट्स उतनी छाप नहीं छोड़ पाए लेकिन एक समय पर वो मेन रोस्टर का हिस्सा थे। इसी बीच फैंस उन्हें रेजी नाम से पहचानते थे। वो कार्मेला के साथ नज़र आते थे और इसी बीच कई बार वो 24/7 चैंपियनशिप जीतने में भी सफल हुए थे। उनका WWE के साथ सफर छोटा रहा है लेकिन उन्होंने अपनी एथलेटिक एबिलिटी से बहुत प्रभावित किया है। आगे जाकर वो इंडिपेंडेंट सर्किट पर बवाल मचा सकते हैं।